युवक ने OYO में बुक करवाया रूम, फिर जो हुआ उससे मच गया हड़कंप

युवक ने OYO में बुक करवाया रूम, फिर जो हुआ उससे मच गया हड़कंप
Share:

जमशेदपुर: झारखंड से जुर्म की एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है जिसमे एक लड़के ने OYO ऐप के माध्यम से एक होटल में कमरा बुक किया थ। इस कमरे के बिस्तर के नीचे से एक महिला का शव मिलने के पश्चात् सनसनी फैल गई है। मामला झारखंड के जमशेदपुर का है। लड़का गायब है तथा पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है। मृतक महिला की पहचान 35 साल की कांति देवी के रूप में हुई है।

कहा जा रहा है कि मृतक महिला सरायकेला जिले के कुचाई प्रखंड के गालूडीह की रहने वाली थी। साथ ही बताया जा रहा है कि होटल में कमरा बुक करने वाला शख्स महिला का प्रेमी था तथा वो कोलकाता का रहने वाला था। होटल संचालक ने पुलिस को बताया है कि कोलकाता के डायमंड हार्बर के रहने वाले मैनुद्दीन पालावान नाम के एक शख्स के साथ यह महिला मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे होटल पहुंची थी। यह दोनों कमरा नंबर 101 में ठहरे थे। मैनुद्दीन होटल के कमरे में जाने के कुछ देर पश्चात् खाना लाने के लिए निकला था तथा फिर वो वापस नहीं लौटा। होटल प्रबंधक का कहना है कि उसने महिला का गला दबाकर क़त्ल किया तथा फिर होटल से फरार हो गया। 

होटल के कमरे में मृत महिला की खबर प्राप्त होने के पश्चात् आदित्यपुर थाना प्रभा राजन कुमार मौके पर पहुंचे थे। होटल के CCTV फुटेज को खंगालने के पश्चात् एक युवक होटल से तेजी से भागता दिखाई दिया है। मगर आरभिंक तहकीकात के बाद कुछ ऐसी बातें भी सामने आई हैं जिसके बाद होटल प्रबंधन पर भी पुलिस का शक गहराया है। पुलिसिया जांच में अब तक होटल का मालिक भी संदेह के घेरे में है। रजिस्टर के अनुसार, महिला साढ़े बारह बजे होटल में आई, जबकि महिला का शव पूरी तरह अकड़ चुका था। विशेषज्ञ इस बात का अनुमान लगा रहे हैं कि यह शव 12 घंटे का है। महिला के गले पर भी चोट के निशान मिले हैं। क़त्ल की पूरी आशंका व्यक्त की गई है। वही अब पुलिस ने महिला के साथ होटल में ठहरे उसके प्रेमी की खोजबीन भी आरम्भ कर दी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जुट गई है।

अब इस स्थान पर चला निगम का बुलडोजर, कार्यवाही के दौरान मौजूद रहे अधिकारी

बच्चे के होमवर्क न करने से गुस्साए पिता ने कर दिया बेटे का ऐसा हाल, और फिर...

भूत प्रेत के जाल में फंसा कर बाबा और चेले ने डकारे 12 लाख रूपये

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -