इस शहर में है लगभग 200 पुल, गिनती करते करते थक जाएंगे आप

इस शहर में है लगभग 200 पुल, गिनती करते करते थक जाएंगे आप
Share:

दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जो हमें अजीब और असामान्य लगती हैं। आमतौर पर शहरों में लोग सड़कों से यात्रा करते हैं, लेकिन कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां सड़कों की तुलना में नदियां और नहरें ज्यादा होती हैं। ऐसे शहरों में पुलों की संख्या भी अधिक होती है। अगर किसी सामान्य शहर में 7-8 पुल हों, तो इसे भी काफी माना जाता है, और अगर संख्या ज्यादा हो, तो 20 तक पहुंच सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा शहर है जहां हजारों की संख्या में पुल हैं? आइए आपको बताते हैं कि किस शहर में सबसे ज्यादा पुल हैं और यह शहर कहां स्थित है।

हैम्बर्ग: सबसे ज्यादा पुलों वाला शहर

हैम्बर्ग उत्तरी जर्मनी का एक प्रमुख शहर और बड़ा बंदरगाह है। यह शहर अपने कला संग्रहालय और वास्तुकला के लिए मशहूर है। लेकिन हैम्बर्ग की एक और खासियत है, जो इसे दुनिया में सबसे अलग बनाती है—यहां सबसे ज्यादा पुल हैं।

हैम्बर्ग में ज्यादातर जगहों पर नदियां और नहरें फैली हुई हैं, जिनके ऊपर बहुत से पुल बने हैं। अगर हम हैम्बर्ग में कुल पुलों की संख्या की बात करें, तो यह 2500 से भी ज्यादा है। यह संख्या वेनिस, एम्सटर्डम और लंदन जैसे शहरों से भी अधिक है। यहां के कुछ प्रमुख पुलों में कोहलब्रांडब्रुक, उबरसीब्रुक, ब्रूक्सब्रुक, पोग्गेनमुहलेनब्रुक और फीनटेइचब्रुक शामिल हैं, जो देखने लायक हैं।

नॉर्थ का वेनिस

हैम्बर्ग को 'नॉर्थ का वेनिस' भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी संरचना और नदियों का जाल इसे वेनिस से मिलता-जुलता बनाता है। हैम्बर्ग का बंदरगाह अकेले 74 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जबकि डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन 88 वर्ग किलोमीटर में फैला है। हैम्बर्ग बंदरगाह के नीचे की ओर आपको "विलकोम-होफ्ट" मिलेगा, जो हर आने-जाने वाले जहाज का स्वागत करता है। इस बंदरगाह को 'जर्मनी का दुनिया का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है, क्योंकि यह जर्मनी का सबसे बड़ा बंदरगाह है और दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक है। यह विशाल बंदरगाह यूरोप और बाकी दुनिया के बीच व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो व्यापारिक गतिविधियों को आसान और सुगम बनाता है।​ हैम्बर्ग अपने अनगिनत पुलों और बड़े बंदरगाह की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आप कभी हैम्बर्ग जाएं, तो इसके खूबसूरत पुल और बंदरगाह को देखना न भूलें।

'मुझे BIGG B से डर लगता है', सलमान खान के सामने बोली रेखा

भरी महफ़िल में अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय को लगाई डांट, वायरल हुआ VIDEO

पत्नी जया को लेकर अमिताभ बच्चन को होती थी जलन? खुद किया खुलासा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -