'जनता ने भाजपा को नकार दिया, गिर सकती है मोदी सरकार..', राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा

'जनता ने भाजपा को नकार दिया, गिर सकती है मोदी सरकार..', राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के परिणामों को भारतीय राजनीति में एक “विशाल बदलाव” बताया है और दावा किया है कि मोदी सरकार बहुमत हासिल करने में विफल रहने के बाद अस्तित्व बनाए रखने के लिए संघर्ष करेगी। एक इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा कि, "भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में जगह खाली हो गई है। भारतीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है। संख्या इतनी कम है कि वे बहुत नाजुक हैं और छोटी सी गड़बड़ी सरकार को गिरा सकती है।" 

उल्लेखनीय है कि, 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन INDIA ने 543 में से 234 सीटें जीतकर अनुमानों को गलत साबित किया, हालाँकि, भाजपा ने अकेले 240 सीटें जीतीं, जो पूरे विपक्षी गठबंधन से अधिक हैं, लेकिन वो अपने बल पर बहुमत पाने में नाकाम रही। भाजपा को उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा झटका लगा, जहाँ मुस्लिम-यादव गठजोड़ ने एकतरफा सपा-कांग्रेस के लिए वोट किया। कांग्रेस ने भी 99 सीटें जीतकर 15 साल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हालाँकि, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 293 सीटें जीतकर तीसरा कार्यकाल हासिल किया, लेकिन भाजपा के खुद के पास बहुमत न होने के कारण, वो अब विपक्ष के निशाने पर है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेमे में "बहुत असंतोष" है और संभावित दलबदल का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि, "कुछ लोग हैं जो हमारे संपर्क में हैं।" हालाँकि, उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, "मूल रूप से, एक सहयोगी को दूसरी तरफ मुड़ना पड़ता है।" गांधी परिवार के वारिस ने 2024 के चुनाव नतीजों को भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि, "यह विचार कि आप (भाजपा) नफरत फैला सकते हैं, आप गुस्सा फैला सकते हैं और आप इसका लाभ उठा सकते हैं - भारतीय लोगों ने इस चुनाव में इसे खारिज कर दिया है।"

इंडिया गुट ने इस डर से दलितों के बीच वोट हासिल किए कि भाजपा संविधान में संशोधन करने और उन्हें लाभों से वंचित करने के लिए बड़े बहुमत का इस्तेमाल करेगी और आरक्षण खत्म कर देगी। जबकि, बीते 10 वर्षों में पूर्ण बहुमत रहने के बावजूद मोदी सरकार ने आरक्षण को हाथ भी नहीं लगाया था, उल्टा अन्य गरीब तबकों (सभी धर्म शामिल) के लिए 10 फीसद के अतिरिक्त कोटे की व्यवस्था की थी। राहुल गांधी ने दावा किया कि इससे पता चलता है कि 2014 और 2019 में पीएम मोदी और भाजपा के लिए जो कारगर रहा, वह अब काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, "पिछले 10 साल अयोध्या के बारे में बात करने वाली पार्टी का अयोध्या में सफाया हो गया है।" उन्होंने कहा, "वास्तव में जो हुआ है वह यह है कि भाजपा का मूल ढांचा - धार्मिक घृणा पैदा करने का विचार - ध्वस्त हो गया है।"

प्रियंका गांधी के पीछे रॉबर्ट भी संसद में जाएंगे ! अपनी उम्मीदवारी पर वाड्रा ने दिया बड़ा संकेत

कांग्रेस विधायकों ने गाय की तस्वीर लगाकर दी बकरीद की शुभकामनाएं, हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद विवादित पोस्ट !

गन्ने के जूस में थूक मिलाकर पिलाने वाले शाहेब आलम और जमशेद खान गिरफ्तार, थूक मसाज के बाद एक और मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -