ये है डबल रोल वाली फिल्म, देख खिल उठेगा आपका दिल

ये है डबल रोल वाली फिल्म, देख खिल उठेगा आपका दिल
Share:

अगर आपको डबल रोल वाली मूवी पसंद हैं, तो यहां कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट दी जा रही है, जो अलग-अलग दशकों में सुपरहिट कही जा रही है। इन्हें आपको एक बार फिर जरूर देखना चाहिए।

अंगूर (1982): खबरों का कहना है कि गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म अंगूर साल 1982 में रिलीज की गई थी। इस मूवी में संजीव कुमार और देवेन वर्मा का डबल रोल था। यह एक बेहतरीन कॉमेडी मूवी थी, जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015): आनंद एल राय की सुपरहिट मूवी तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में कंगना रनौत ने डबल रोल निभाया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्मों में से एक है। इसे आप जी5 पर देख पाएंगे।

राम और श्याम (1967): वर्ष 1967 में रिलीज हुई मूवी राम और श्याम का निर्देशन टपी चाणक्य ने किया था। इस मूवी में दिलीप कुमार ने डबल रोल निभाया था और यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख पाएंगे।

डुप्लीकेट (1998): साल 1998 में महेश भट्ट द्वारा निर्देशित मूवी डुप्लीकेट में शाहरुख खान का डबल रोल था। हालांकि, मूवी को अधिक सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके गाने काफी हिट हुए थे। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

जुड़वा (1997): वर्ष 1997 में डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म जुड़वा में सलमान खान का डबल रोल था। यह मूवी सुपरहिट रही थी और इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

किशन-कन्हैया (1990): फिल्म किशन-कन्हैया का निर्देशन राकेश रोशन के द्वारा किया गया है। इस फिल्म में अनिल कपूर ने डबल रोल निभाया था और यह भी एक हिट फिल्म थी। इसे आप जी5 पर फ्री में देख सकते हैं।

सीता और गीता (1972): साल 1972 में आई रमेश सिप्पी की फिल्म सीता और गीता में हेमा मालिनी ने डबल रोल निभाया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

चालबाज (1989): साल 1989 में पंकज परासर के निर्देशन में बनी फिल्म चालबाज में श्रीदेवी का डबल रोल था। यह फिल्म सीता और गीता का रीमेक थी और यह भी सुपरहिट रही। आप इसे जी5 पर देख सकते हैं।

आखिर कौन है लेडी मैकबेथ ? गवर्नर ने सीएम ममता बनर्जी से कर दी तुलना

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर भीड़ का हमला, जवाबी फायरिंग में हैदर-जुवाहिद की मौत

पंडित जी ने मंगाया चना पुलाव और रेस्टोरेंट ने परोस दिया चिकन, फिर जो हुआ...

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -