SIIMA अवॉर्ड फंक्शन में इन कलाकारों ने फैंस को किया हैरान

SIIMA अवॉर्ड फंक्शन में इन कलाकारों ने फैंस को किया हैरान
Share:

दुबई में हुए SIIMA अवॉर्ड्स के फंक्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान मृणाल ठाकुर से लेकर पूजा हेगड़े तक सभी ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

श्रुति हासन का पर्पल लुक: SIIMA अवॉर्ड्स में श्रुति हासन ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने इस साड़ी को डार्क पर्पल शिमरी ब्लाउज के साथ पेयर किया था।

मृणाल ठाकुर का गोल्डन देसी लुक: गोल्डन साड़ी में मृणाल ठाकुर ने पूरी देसी स्टाइल फ्लॉन्ट की। उन्होंने इस साड़ी के साथ मैचिंग लॉन्ग केप और ग्रीन जूलरी पहनी थी। इवेंट के दौरान मृणाल ठाकुर पैपराजी के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आईं।

श्रेया शरण का ब्लैक लुक: ब्लैक साड़ी में श्रेया शरण ने महफिल लूट ली। उन्होंने इसे डीप नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उनका स्मोकी आई मेकअप इस लुक को और भी आकर्षक बना रहा था।

कीर्ति सुरेश का ट्रेडिशनल लुक: व्हाइट ब्लाउज के साथ गोल्डन सिल्क साड़ी में कीर्ति सुरेश बला की हसीन लग रही थीं। गजरा, चूड़ियां और हैवी नेकलेस के साथ उन्होंने इंडियन ट्रेडिशनल लुक को शानदार तरीके से फ्लॉन्ट किया।

पूजा हेगड़े का स्टनिंग अवतार: अवॉर्ड सेरेमनी में पूजा हेगड़े ने ऑरेंज कलर की ऑफ शोल्डर फ्रॉक और मैचिंग शरारा पहना, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थीं।

अविका गौर का वेस्टर्न लुक: पर्पल कलर के ब्लेजर और पैंट में अविका गौर वेस्टर्न लुक फ्लॉन्ट करती नजर आईं। यह आउटफिट उनपर बेहद अच्छा लग रहा था।

विजय देवरेकोंडा का डैशिंग लुक: अवॉर्ड शो में सुपरस्टार विजय देवरेकोंडा ने ऑल ब्लैक लुक अपनाया। ब्लैक शेरवानी और सिर पर साफा बांधे उन्होंने एक डैशिंग अपीयरेंस दिया।

कोरियाई गर्ल की तरह यदि आप भी चाहती है चमकदार स्किन तो करें ये काम

आप नहीं जानते होंगे सुखविंदर सिंह के बारें में ये बातें

उत्तर प्रदेश में सरयू नदी और गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -