'जेल में रहने लायक हैं ये लोग...', BJP पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे

'जेल में रहने लायक हैं ये लोग...', BJP पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे
Share:

अनंतनाग: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। खड़गे ने कहा कि यदि कांग्रेस को 20 सीटें और मिल जातीं, तो भाजपा के कई नेता जेल में होते। खड़गे ने कहा, "कहां गए 400 पार वाले? वे 240 सीटों पर सिमट गए। यदि हमें 20 सीटें और मिल जातीं, तो ये सभी लोग जेल में होते। ये लोग जेल जाने लायक हैं। भाजपा बहुत भाषण देती है, लेकिन उनके काम और कथनी में बड़ा अंतर है। चाहे भाजपा जितना भी प्रयास कर ले, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन कमजोर नहीं होगा। हमने संसद में अपनी ताकत दिखाई है तथा हम उसी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे।"

आगे उन्होंने कहा, "भाजपा यहां हिंदू-मुस्लिम को बांटने का प्रयास कर रही है, किन्तु उनकी ये साजिश कभी सफल नहीं होगी। भाजपा और RSS के कितने भी कार्यकर्ता आएंगे और चले जाएंगे, किन्तु यहां के लोग झुकने वाले नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी यहां के लोगों के साथ खड़ी है, हम सभी एक हैं और हमेशा एक रहेंगे।" खड़गे ने यह भी कहा कि कांग्रेस एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन से भाजपा परेशान हो गई है। इसलिए भाजपा बार-बार जम्मू-कश्मीर की प्रत्याशियों की सूची बदल रही है। 

उन्होंने कहा, "भाजपा इतनी घबराई हुई है कि अब तक दो-तीन बार लिस्ट बदल चुकी है। बगावत आरम्भ हो गई है, जो यह दिखाता है कि इंडिया गठबंधन की एकता से वे कितने डरे हुए हैं।" रैली में खड़गे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक सबसे बड़ी यात्रा निकाली और कश्मीर में यात्रा का समापन हुआ। भारत जोड़ो यात्रा, जिसमें मैं और फारूक अब्दुल्ला भी शामिल थे, को यहां भारी समर्थन मिला।"

ट्यूशन जा रही लड़की को उठाया, 2 दिन तक किया बलात्कार और...

एशियाई गेम्स में योगा के शामिल होने से परेशान सद्गुरु, कही ये बड़ी बात

ममता बनर्जी से चर्चा को तैयार हुए प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स, भेजा- E-MAIL

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -