हार्ट फ़ैल होने से पहले देने लग जाता है ये संकेत

हार्ट फ़ैल होने से पहले देने लग जाता है ये संकेत
Share:

शरीर की कई सामान्य समस्याएं हार्ट फेलियर के लक्षण हो सकती हैं। अक्सर, लोग इन लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। हार्ट फेलियर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दिल के रक्त पंप करने की क्षमता धीरे-धीरे कम हो जाती है। यह एक गंभीर और जानलेवा समस्या है। इसलिए, जब भी शरीर कोई संकेत दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

हार्ट फेलियर के लक्षण: तो चलिए जानते है 5 ऐसे लक्षणों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है:

सांस की समस्याएं: यदि आपको सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलने की समस्या होती है, तो यह हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है। हार्ट के मरीजों को इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है।

घुटनों और टखनों में सूजन: अगर आपके घुटनों या टखनों में सूजन है, तो यह हार्ट से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। जब दिल ठीक से काम नहीं करता है, तो शरीर में पानी जमा हो सकता है, जिससे सूजन होती है।

थकान और कमजोरी: आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण थकान आम हो गई है। लेकिन अगर आपको लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह हार्ट फेलियर का लक्षण हो सकता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

खांसी या घरघराहट: हार्ट फेलियर के कारण अगर दिल ठीक से काम नहीं करता है, तो फेफड़ों में पानी जमा हो सकता है। इससे खांसी या घरघराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षणों को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

पसीना आना: अगर बिना किसी वजह के आपको ज्यादा पसीना आ रहा है, तो यह भी हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है। यह स्थिति शरीर के अंदर चल रही समस्या का संकेत देती है।

इन लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण अनुभव कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आपकी सेहत आपके हाथ में है, इसलिए लापरवाही न बरतें।

'राहुल गांधी आखिर आप किसको खुश करना चाहते हो?', अमित शाह का हमला

क्या सच में अमिताभ को पार्टी करने से रोकती है जया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद को लेकर कही ये बात

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -