अयोध्या में BJP की हार से निराश हुए ये स्टार्स, कही ये बड़ी बात

अयोध्या में BJP की हार से निराश हुए ये स्टार्स, कही ये बड़ी बात
Share:

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को चुनाव आयोग ने घोषित किए। 543 सीटों में भाजपा ने 240 सीटें जीती, वहीं कांग्रेस 99 सीटों पर रही। NDA ने तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। किन्तु भाजपा अकेले बहुमत (272) के आंकड़े को नहीं छू पाई। NDA गठबंधन ने 292 सीटें एवं INDIA ब्लॉक ने 234 सीटें जीती। भाजपा को उम्मीद के मुताबिक कम सीटें मिली हैं। सबसे अधिक लोग इस बात से हैरान है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भाजपा हार गई। चुनावी परिणामों पर फिल्मी स्टार्स की भी प्रतिक्रिया आने लगी हैं।

'रामायण' शो में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी ने परिणामों पर निराशा जताई है। इंस्टा पर सुनील ने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपनी निराशा जताते हैं। साथ ही अरुण गोविल एवं कंगना रनौत को जीत की बधाई देते हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- चुनाव के परिणाम देखकर बहुत अधिक निराशा हुई, एक तो मतदान कम और ये परिणाम...लेकिन एक बात की खुशी हुई मेरे दो पसंदीदा लोग चुनाव जीते... दोनों को ढेर सारी बधाई। 

सुनील ने कहा- चुनाव के परिणाम देखकर बहुत निराशा हुई। इसीलिए मैं बोलता था वोट दो, किन्तु किसी ने नहीं सुनी। अब गठबंधन की सरकार बनेगी, क्या ये गठबंधन की सरकार 5 वर्ष चलेगी? खैर, मुझे इस बात की खुशी है कि दो लोग जिन्हें मैं पसंद करता हूं वो चुनाव जीते हैं। कंगना रनौत जो नारी शक्ति का स्वरुप हैं, वो मंडी से जीती हैं। दूसरा मेरे बड़े भाई समान अरुण गोविल जी मेरठ से चुनाव जीते हैं। दोनों को मेरी ओर से बहुत बहुत बधाई। सुनील की पोस्ट पर लोग कमेंट कर यही कह रहे हैं कि अयोध्या वालों ने सही नहीं किया। एक ने लिखा- अयोध्या ने भाजपा को वनवास दे दिया। हाय रे अयोध्या वालों। 

वहीं अनुपम खेर ने भी क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। इंसान की सच्चाई को बताते हुए उन्होंने लिखा- कभी कभी सोचता हूं कि ईमानदार व्यक्ति को बहुत अधिक ईमानदार नहीं होना चाहिए। जंगल में सीधे तने वाले पेड़ ही सबसे पहले काटते हैं। बहुत अधिक ईमानदार व्यक्ति को ही सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं। लेकिन फिर भी वह अपनी ईमानदारी नहीं छोड़ता। इसलिए करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनता है। जय हो। अभिनेता की पोस्ट पर लोग अयोध्या में भाजपा के हारने पर अफसोस जता रहे हैं। एक ने लिखा- अयोध्या वालों ये उम्मीद नहीं थी। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

'रामायण' शो में सीता के किरदार में दिखी दीपिका चिखलिया ने चुनावी नतीजों को लेकर वीडियो साझा किया है। परिणाम आने के बाद बने गहमागहमी के माहौल से दीपिका भी परेशान हैं। वीडियो में दीपिका बताती हैं, लोग गर्मी से परेशान हैं तथा वो भी परेशान हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- ये इतनी गर्मी किस बात की है, क्या ये चुनाव के कारण है। परिणाम आने के बाद अब सरकार बनाने की कयावद तेज हो गई है। NDA और INDIA अपने सहयोगियों से बातचीत में जुट गई है। बात करें, अयोध्या सीट की तो, यहां से सपा के नेता अवधेश प्रसाद को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी लल्लू सिंह को हराया है। 

‘डांस करना नहीं आता…’, कैटरीना कैफ को लेकर ऐसा क्यों बोले शेखर सुमन?

फिर शादी करेंगी अमृता सिंह! खुद कही ये बड़ी बात

शाहरुख खान के साथ काम करने से डरते हैं अनुराग कश्यप, खुद बताई ये वजह

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -