भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली ये चीजें सेहत के लिए होती है लाभ दायक

भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली ये चीजें सेहत के लिए होती है लाभ दायक
Share:

सावन का महीना आ गया है और हर जगह भोलेनाथ की जयकार सुनाई दे रहे है। कावड़ यात्रा पर जा रहे भक्तों की भीड़ और मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ इस समय की पहचान है। यह महीना प्रकृति के लिए भी खास होता है क्योंकि बारिश के कारण चारों ओर हरियाली फैल जाती है। इस दौरान भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली चीजें न केवल धार्मिक महत्व रखती हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं। आइए जानें इन चीजों के बारे में और कैसे ये आपकी सेहत को बेहतर बना सकती हैं।

1. दही और दूध

भगवान शिव के अभिषेक में दूध और दही का विशेष स्थान है। दही एक प्रोबायोटिक फूड है, जो आपके गट हेल्थ को सुधारता है और शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन प्रदान करता है। रोजाना एक कटोरी दही खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। वहीं, दूध अपने आप में कई गुणों का खजाना है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर उम्र के लोगों को रोजाना दूध का सेवन करना चाहिए। दूध हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।

2. तिल: न्यूट्रिशन का खजाना

भगवान शिव को काले तिल अर्पित किए जाते हैं, जो न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। तिलों में आयरन, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, डायटरी फाइबर, पोटैशियम और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। तिल का सेवन हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे आपकी सेहत बेहतर रहती है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।

3. बेलपत्र: सेहत के लाभ

भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। बेलपत्र आपकी सेहत के लिए कई फायदे प्रदान करता है। इसमें विटामिन ए, सी, बी1, बी6 के साथ-साथ फाइबर, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं। रोजाना एक बेलपत्र चबाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और पाचन तंत्र भी बेहतर होता है। बेलपत्र का नियमित सेवन आपके स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है।

4. शहद: सेहत और त्वचा के लिए लाभकारी

भगवान शिव की पूजा में शहद का भी उपयोग किया जाता है। शहद में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो चीनी की बजाय शहद का इस्तेमाल करें। शहद सर्दी-जुकाम, गले की खराश और खांसी में भी राहत प्रदान करता है। इसके अलावा, शहद त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी है और यह त्वचा को निखारने में मदद करता है। सावन के दिनों में भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली ये चीजें धार्मिक महत्व के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। दही, दूध, तिल, बेलपत्र और शहद का सेवन करके आप न केवल धार्मिक कृत्यों को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं। इन प्राकृतिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें और सेहतमंद जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं।

ड्राइवरलेस कार का अनुभव करने के बाद ऐसा था इस बच्ची का रिएक्शन

Union Budget 2024: लिथियम-आयन बैटरी की कीमतों में कमी के रूप में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

ऑटोमैटिक बनाम मैनुअल ट्रांसमिशन कारें, जानिए कौन सी है बेस्ट

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -