राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए ये दो मुक्केबाज

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए ये दो मुक्केबाज
Share:

वर्ल्ड चैम्पियनशिप के पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल और शिवा थापा ने गुरूवार को यहां ट्रायल्स जीतकर आने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिये इंडियन टीम में स्थान बना लिया है। वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2019 के रजत पदक विजेता पंघाल ने 51 किलोवर्ग में जीत हासिल कर ली है जबकि थापा ने 63.5 किलो वर्ग में ट्रायल भी जीत लिया है। 

इनके अलावा इंडियन टीम में स्थान बनाने वाले अन्य 6 मुक्केबाजों में 2018 के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो), रोहित टोकस (67 किलो) गत राष्ट्रीय चैम्पियन सुमित (75 किलो), आशीष कुमार (80 किलो), संजीत (92 किलो) और सागर (92 प्लस किलो) में भी मौजूद है। राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जाने वाले है। 

पंघाल ने सेना के मुक्केबाज दीपक को बंटे हुए निर्णय पर 4.1 से मात दे दी है। पंघाल ने गोल्ड कोस्ट में हुए बीते राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक भी हासिल कर लिए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एशियाई चैम्पियन बनने और 2019 में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद पिछले वर्ष टोक्यो ओलंपिक में पंघाल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा इसमें वह प्री क्वार्टरफाइनल में बाहर हो चुके थे। 

भारतीय टीम : अमित पंघाल (51 किलो),शिवा थापा (63.5 किलो), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो), रोहित टोकस (67 किलो), गत राष्ट्रीय चैम्पियन सुमित (75 किलो) , आशीष कुमार (80 किलो), संजीत (92 किलो) और सागर (92 प्लस किलो)। 

महान फुटबॉलर पेले ने इस बात को लेकर पुतिन से की खास अपील

पहली बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचा ये खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर ने खरीदी चमचमाती मर्सिडीज SUV कार, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -