'झारखंड चुनाव में इनका सफाया हो जाएगा..', जमानत पर जेल से छूटते ही भाजपा पर बरसे हेमंत सोरेन
'झारखंड चुनाव में इनका सफाया हो जाएगा..', जमानत पर जेल से छूटते ही भाजपा पर बरसे हेमंत सोरेन
Share:

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज शनिवार को भाजपा पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों के बाद राज्य से भाजपा का सफाया हो जाएगा। जमीन घोटाले में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अपने आवास पर झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि उन्हें जेल में बंद करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ विद्रोह होगा और झारखंड के लोग भाजपा को नहीं बख्शेंगे। 

सोरेन ने कहा, भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया है और आने वाले दिनों में झारखंड से भाजपा का सफाया हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम को शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल से रिहा कर दिया गया था, जब झारखंड उच्च न्यायालय ने धन शोधन के एक मामले में उन्हें जमानत दे दी थी। अदालत ने कहा था कि प्रथम दृष्टया वह दोषी नहीं हैं और जमानत पर रहकर याचिकाकर्ता द्वारा कोई अपराध करने की कोई संभावना नहीं है।

सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 8.36 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। सोरेन ने कहा, मेरी जानकारी में आया है कि वे विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने की योजना बना रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे जब चाहें चुनाव करा लें। झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतने का भाजपा का सपना 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' जैसा होगा। भाजपा कई राज्यों में आदिवासियों को मुख्यमंत्री बना रही है, लेकिन वे सिर्फ रबर स्टांप हैं।

दिल्ली CM को कोर्ट से फिर लगा झटका, शराब घोटाले में 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए केजरीवाल

संसद में कांग्रेस और NEET का मुद्दा..! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मामले पर दी बड़ी जानकारी

इलाज करना था पैर का, कर डाली 9 वर्षीय बच्चे के प्राइवेट पार्ट की सर्जरी..! महाराष्ट्र का हैरतअंगेज़ मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -