इस एक्टर ने करवाई थी अनंत-राधिका की मुलाक़ात, बदले में गिफ्ट में मिला 30 करोड़ का बंगला! पिता ने बताया सच

इस एक्टर ने करवाई थी अनंत-राधिका की मुलाक़ात, बदले में गिफ्ट में मिला 30 करोड़ का बंगला! पिता ने बताया सच
Share:

मशहूर भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का आयोजन दुनियाभर में चर्चा का विषय रहा। इस आयोजन में न सिर्फ भारतीय बल्कि विश्व के कई प्रसिद्ध सेलेब्रिटी भी सम्मिलित हुए। वही सोशल मीडिया पर अपने विवादित और अनोखे बयानों के लिए लोकप्रिय कमाल राशिद खान उर्फ़ KRK ने हाल ही में एक नया दावा किया। उन्होंने कहा कि एक्टर जावेद जाफरी के बेटे, मीजान जाफरी ने राधिका मर्चेंट को अनंत अंबानी से मिलवाया था तथा इसके बदले में उन्हें एक बड़ा इनाम मिला है।

KRK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान, संधू पैलेस बांद्रा, मुंबई में रह रहे हैं, क्योंकि मुकेश अंबानी ने उन्हें 30 करोड़ कीमत का यह शानदार अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। वास्तव में मीजान ने राधिका मर्चेंट को अनंत अंबानी से मिलवाया था। कुछ भी हो सकता है।" KRK के इस दावे ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान आकर्षित किया। मगर जल्द ही मीजान जाफरी के पिता, मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी ने KRK की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। जावेद ने हंसते हुए इमोजी के साथ KRK की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, "कुछ भी!"

जावेद जाफरी के इस जवाब के पश्चात् कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी KRK की खिंचाई की। एक शख्स ने लिखा, "KRK अभी भी व्हाट्सएप फॉरवर्ड में विश्वास रखते हैं।" एक अन्य शख्स ने हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा, "इसका हर ट्वीट ही कहता है, कुछ भी हो सकता है।" हालांकि, KRK के दावे और मजाक के बीच, मीजान जाफरी वास्तव में अनंत अंबानी के अच्छे दोस्त हैं। वह पूरे महीने अनंत की शादी से जुड़े फंक्शन्स में भाग लेते दिखाई दिए। मीजान ने अपने करियर की शुरुआत डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट के तौर पर की थी। 

पहली बार कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी पर बोले विक्की कौशल, जानिए क्या कहा?

शाहरुख खान के लिए लिखी गई थी ये फिल्म, लेकिन ऋतिक रोशन के लिए साबित हो गई लकी

रिकॉर्ड तोड़ 71 गानों के साथ बॉलीवुड फिल्म!

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -