PM मोदी के जन्मदिन पर MP में शुरू होगा ये अभियान, CM ने किया ऐलान

PM मोदी के जन्मदिन पर MP में शुरू होगा ये अभियान, CM ने किया ऐलान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राज्य सरकार के प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर से, प्रदेश में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान अआर्म्भ होगा। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4,892 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, और प्रदेश में जल्द ही समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीद आरम्भ होगी। राज्य में दूध उत्पादन बढ़ने के कारण सांची दुग्ध संघ का विस्तार भी किया जाएगा। 

सीएम मोहन यादव ने राज्य में सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एक त्रि-पक्षीय एमओयू किया गया है, जिससे सांची ब्रांड को और बेहतर बनाया जाएगा। सीएम ने बताया कि राज्य में 17 सितंबर से 'स्वच्छता ही सेवा-2024' अभियान आरम्भ होगा, जो पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा। इस अभियान का फोकस 'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' थीम पर रहेगा और इसमें जन-भागीदारी पर विशेष जोर दिया जाएगा।

एमपी सरकार के अभिनव नवाचार
साइबर तहसील से 6 महीने में एक लाख से अधिक मामलों का समाधान हुआ।
मामलों के निराकरण का औसत समय 70 दिन से घटकर 20 दिन हो गया।
साइबर तहसील व्यवस्था शुरू करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है।
शहरी क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष चिकित्सकों की उपलब्धता के मामले में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है।
जनजातीय क्षेत्रों में आयुष डॉक्टरों की उपलब्धता में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है।
जिला अस्पतालों की संख्या में देश में मध्यप्रदेश दूसरा स्थान पर है।
ये तथ्य केंद्र सरकार की हालिया रिपोर्ट 'हेल्थ डायनेमिक्स ऑफ इंडिया' में सामने आए हैं।

Live आकर शख्स ने की आत्महत्या, पापा-भाई और गर्लफ्रेंड को बताया मौत की वजह

11 साल बाद मिला गुमशुदा बेटा, बोला- 'क‍िन्नर बनकर खुश हूं'

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -