इंटरनेट पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस, कीमत उड़ा देगी होश

इंटरनेट पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस, कीमत उड़ा देगी होश
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जैसे ही अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालती हैं, अपने पति निक जोनस के साथ समय गुजारती हैं। इन आउटिंग्स पर जहां कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है, वहीं प्रियंका चोपड़ा का फैशन और स्टाइल भी खूब सुर्खियां बटोरता है। 

हाल ही में प्रियंका को एक बार फिर विदेशी सड़कों पर निक के साथ रोमांटिक अंदाज में घूमते देखा गया। इस आउटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पर्पल रंग की स्लीक शॉर्ट सिल्क ड्रेस चुनी थी, जिसकी हॉल्टर नेक उसे ग्लैमरस बना रही थी। इस ड्रेस की नेकलाइन से प्लीटेड पैटर्न शुरू हो रहा था, जो नीचे तक जा रहा था। प्रियंका ने इस ऑउटफिट के साथ कंधे पर सफेद रंग का स्टॉल ओढ़ा हुआ था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ट्रांसपेरेंट हील्स, गोल्डन हूप इयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट पहना था। प्रियंका ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था। प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत ₹1,66,106 बताई जा रही है। जहां प्रियंका पर्पल ऑउटफिट में ग्लैमरस लग रही थीं, वहीं निक सफेद टी-शर्ट, सफेद और नीली लाइनिंग वाली शर्ट और नीले मैचिंग जॉगर्स में हैंडसम दिखाई दे रहे थे। प्रियंका और निक दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत खुश लग रहे थे।

ये है डबल रोल वाली फिल्म, देख खिल उठेगा आपका दिल

2 फ्लॉप के बाद फिर पर्दे पर दिखेगी ये मशहूर जोड़ी

पिता के साथ दिखेंगी श्रद्धा कपूर, इस खास प्रोजेक्ट में आएँगे नजर

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -