'मेरे लिए ये मेंटल बर्डन हो गया', हनी सिंह संग दुश्मनी को लेकर बोले बादशाह

'मेरे लिए ये मेंटल बर्डन हो गया', हनी सिंह संग दुश्मनी को लेकर बोले बादशाह
Share:

जाने माने मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह और हनी सिंह के बीच की अनबन काफी चर्चा में रही है, तथा अब यह मामला एक नई मोड़ पर आ गया है। तकरीबन 15 सालों से दोनों के बीच चल रही इस कोल्ड वॉर में हाल ही में परिवर्तन देखने को मिला है। अपने एक इंटरव्यू के चलते बादशाह ने हनी सिंह के साथ अपने विवाद को समाप्त करने की इच्छा जताई है तथा दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। हालांकि, हनी सिंह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह भविष्य में बादशाह के साथ कोई सहयोग नहीं करेंगे।

बादशाह ने कहा है कि वह इस लंबे समय से चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए तैयार हैं तथा इसे अपने मानसिक बोझ से मुक्त होना मानते हैं। उन्होंने हाल ही में 'प्रखर के प्रवचन' में हनी सिंह की स्वास्थ्य के बारे में चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। बादशाह ने कहा कि यह विवाद उनके लिए मानसिक बोझ बन चुका था तथा उन्होंने फैसला किया है कि अब इसे अतीत में छोड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस झगड़े ने शुरू में उन्हें प्रेरित किया, किन्तु अब यह उनके वर्तमान और भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा था।

इवेंट के चलते बादशाह ने अपने पुराने विवाद को भूलकर आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त की और हनी सिंह को नए गाने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रिश्तों को सुधारने की बजाय उन्हें खराब करने के लिए अधिक लोग तैयार रहते हैं तथा वह इस चैप्टर को पीछे छोड़ना चाहते हैं। बता दे कि विवाद की शुरुआत 2009 में हुई थी, जब दोनों ने रैप ग्रुप माफिया मुंडीर को छोड़ा। हनी सिंह की एक टिप्पणी के पश्चात्, जिसमें उन्होंने बादशाह की तुलना नैनो कार से की थी, उनके बीच की दोस्ती टूट गई और यह विवाद बढ़ गया।

ब्रेकअप के बाद इस अदाकारा ने जलाई बॉयफ्रेंड की फोटो! बोली- 'फ्लश नहीं किया क्योंकि...'

T-Series ने हारी कानूनी जंग, छीन गया आश‍िकी टाइटल

बहुत पुराना है बॉलीवुड में 'हिन्दूफोबिया' का रोग, अब 'कांधार हाईजैक' पर हुआ नया प्रयोग

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -