ऐसे बनी छोटे शहर की एक लड़की बनी सफल अभिनेत्री, जानिए 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' में अदिति त्रिपाठी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

ऐसे बनी छोटे शहर की एक लड़की बनी सफल अभिनेत्री, जानिए 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' में अदिति त्रिपाठी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
Share:

टीवी शो 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस सीरियल में नजर आने वाली एक्ट्रेस अदिति त्रिपाठी अपने किरदार से दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस बनने से पहले अदिति एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं? जी हां, आइए आगे की स्लाइड्स में जानें अदिति के बारे में कुछ रोचक बातें...

टीवी सीरियल 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' में अदिति त्रिपाठी एक मासूम और भोली लड़की का किरदार निभा रही हैं। शो में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सीरियल में अदिति दीपिका नाम का किरदार निभा रही हैं।

शो 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' के मेकर्स ने फैंस के लिए सीरियल की पहली झलक शेयर की है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे दीपिका के साथ उसकी सौतेली मां और सौतेली बहन बुरा बर्ताव करती हैं। इस सीरियल में अदिति त्रिपाठी के साथ अक्षित सुखिजा (चिराग) भी नजर आने वाले हैं। आप इस सीरियल को 15 जुलाई से स्टार प्लस पर शाम 7 बजे देख सकते हैं।

शो में भले ही अदिति त्रिपाठी बेहद सिंपल नजर आती हों, लेकिन असल जिंदगी में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस और स्टाइलिश हैं। जी हां, अदिति त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टनिंग फोटोज शेयर की हैं।

अदिति त्रिपाठी शो में अपने किरदार से दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस बनने से पहले अदिति एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं?

आपको बता दें कि अदिति त्रिपाठी 22 साल की हैं और अभिनेत्री का जन्म 2 फरवरी 2002 को हुआ था। अदिति का गृहनगर गोरखपुर, उत्तर प्रदेश है। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की।

अदिति त्रिपाठी कई टीवी शो करने के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। अदिति एक छोटे शहर से आती हैं, लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस अपनी मेहनत और लगन से आज सफल हो पाई हैं।

अभिनेत्री ने अपने हुनर ​​और मेहनत से लाखों फैंस का दिल जीता है। अदिति को इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में अदिति त्रिपाठी की कुल संपत्ति करीब 1 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

संगमेश्वर कॉलेज, सोलापुर में 79 पदों के लिए करें आवेदन

HSSC में 6000 पदों के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

NHM पंजाब ने चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2024 की घोषणा की: आज ही करें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -