'ये मेरी चॉइस है, मेरे मां-बाप…', जहीर इकबाल संग शादी पर आई सोनाक्षी सिन्हा की प्रतिक्रिया

'ये मेरी चॉइस है, मेरे मां-बाप…', जहीर इकबाल संग शादी पर आई सोनाक्षी सिन्हा की प्रतिक्रिया
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय विशेष कारण से ख़बरों में है। रिपोर्ट्स हैं कि वह अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। शादी 23 जून को होने की खबर है। एक इंटरव्यू के चलते सोनाक्षी ने अपनी शादी पर चर्चा की है। उनका कहना है कि वह शादी के सवालों पर अधिक ध्यान ही नहीं देती हैं। सोनाक्षी का मानना है कि दूसरों को उनकी शादी से लेना-देना नहीं होना चाहिए।

अपने एक इंटरव्यू के चलते सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, मुझसे यह सवाल हर वक़्त पूछा जाता है। अब तो ये एक कान में जाता है तथा दूसरे से निकल जाता है। सबसे पहले तो इससे किसी को लेना-देना नहीं होना चाहिए। दूसरी बात यह मेरी चॉइस है, तो पता नहीं लोगों को इतनी चिंता क्यों होती है। मेरे पेरेंट्स से अधिक लोग मेरी शादी के बारे में मुझसे पूछते हैं, इसलिए मुझे ये बहुत फनी लगता है। अब तो मैं आदी हो गई हूं। इससे मुझे कोई परेशानी नहीं होती। लोग उत्सुक है, हम क्या ही कर सकते हैं?

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आई थीं तो कपिल शर्मा ने उन्हें शादी के लिए चिढ़ाया था। सोनाक्षी ने कहा था कि कपिल उनके जले पर नमक छिड़क रहे हैं। उन्हें पता है कि कितनी जोर से शादी करनी है। सोनाक्षी ने कहा था कि वह शादी के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उनकी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। इंटरव्यू के चलते उन्होंने कहा कि उन्हें भी बस उतना ही पता है जितना कि मीडिया को। उन्होंने कहा था कि जब सोनाक्षी उन्हें बताएंगी तो वह अपनी पत्नी के साथ आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।

सैलरी पर हो रही चर्चा को लेकर आई 'पंचायत' के सचिव जी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

पिता शत्रुघ्न की मर्जी के बिना निकाह करने जा रही सोनाक्षी सिन्हा?

मशहूर अदाकारा पर डाला गया ब्रेस्ट सर्जरी का दबाव, खुद किया बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -