ये है दुनिया का सबसे महंगा होटल, जिसकी बाथरूम में लगा है सोना

ये है दुनिया का सबसे महंगा होटल, जिसकी बाथरूम में लगा है सोना
Share:

दुनिया भर में लग्जरी होटलों की कोई कमी नहीं है, लेकिन एक ऐसा होटल भी है जो अपने सोने के उपयोग के लिए मशहूर है। इस होटल में हर चीज सोने की बनी हुई है, जिससे यह दुनिया का सबसे महंगा होटल बन गया है। आइए जानें कि यह होटल कहां स्थित है और इसका किराया कितना है।

सोने का होटल

इस होटल का नाम है डोल्से हनोई गोल्डन लेक, जो वियतनाम की राजधानी हनोई में स्थित है। यहां हर चीज सोने से ढकी हुई है। होटल के दरवाजे, खिड़कियां, फर्नीचर, नल, और टॉयलेट तक सभी को सोने से सजाया गया है। यहां का हर कोना राजा-महाराजा जैसी फीलिंग देने वाला है, यहां तक कि खाने के बर्तन भी सोने के बने हुए हैं।

होटल का विवरण

डोल्से हनोई गोल्डन लेक एक 25 मंजिला फाइव स्टार होटल है, जिसमें कुल 400 कमरे हैं। होटल की बाहरी दीवारों पर 54,000 वर्ग फीट में सोने की प्लेटेड टाइल्स लगाई गई हैं। लॉबी से लेकर फर्नीचर और साज-सज्जा तक में सोने का कारीगरी देखने को मिलता है। होटल के कर्मचारियों के कपड़े भी रेड और गोल्डन रंग के होते हैं।

बाथरूम में भी सोने का इस्तेमाल

होटल के कमरों में सोने की प्लेटिंग के साथ-साथ बाथरूम की सभी एक्सेसरीज, जैसे बाथटब, सिंक और शॉवर भी सोने से बनी हैं। होटल की छत पर स्थित इंफिनिटी पूल की बाहरी दीवार भी सोने की प्लेटेड ईंटों से बनी है।

किराया

डोल्से हनोई गोल्डन लेक में रूम्स का शुरुआती किराया करीब 20,000 रुपए प्रति रात है। डबल बेडरूम सुइट में रुकने की कीमत लगभग 75,000 रुपए प्रति रात है। होटल में कुल 6 प्रकार के कमरे और सुइट रूम हैं। प्रेसिडेंशियल सुइट में एक रात रुकने के लिए लगभग 4.85 लाख रुपए खर्च करने होते हैं। इस सोने के होटल का अनुभव वास्तव में अद्वितीय और भव्य है। अगर आप भी अपने जीवन में एक बार इस शानदार होटल में ठहरना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक खास मौका हो सकता है।

फ्रांस ने स्कूलों में स्मार्टफोन पर लगाई रोक

अगले महीने बाजार में आ रहे हैं 5 नए स्मार्टफोन्स, जानिए किसमे क्या है खासियत

20 हजार की रेंज में मिल रहे ये गेमिंग स्मार्टफोन

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -