इस कारण सोनाक्षी-ज़हीर ने की 23 जून को शादी, रिसेप्शन में पहनी लाल साड़ी की कीमत कर देगी हैरान
इस कारण सोनाक्षी-ज़हीर ने की 23 जून को शादी, रिसेप्शन में पहनी लाल साड़ी की कीमत कर देगी हैरान
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर स्टार कपल सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल बीते सात वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। स्टार कपल ने अपने इस रिलेशनशिप की खबर न तो पैपराजी को लगने दी तथा न ही इंडस्ट्री के लोगों को। इतने वर्षों तक एक दूसरे के साथ प्यार में रहने के बाद स्टार कपल ने एक प्राइवेट सेरेमनी में अपनी शादी रजिस्टर करवाई और दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। मगर क्या आप जानते हैं सोनाक्षी और ज़हीर ने 23 जून को ही क्यों अपनी शादी की रस्म की? इसके साथ ही जानिए उनकी लाल साड़ी की कीमत।

ज़हीर इकबाल के घर हुई रजिस्टर मैरिज के पश्चात् सोनाक्षी सिन्हा ने फोटोज साझा करते हुए बताया था कि उन्होंने अपनी दोस्ती 23 जून 2017 को रिलेशनशिप में बदली थी। उसी दिन ये तारीख दोनों के लिए खास बन गई। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने कैप्शन में लिखा था- 7 साल पहले आज ही के दिन (23.06.2017) को हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में देखा था प्यार जो अपने सबसे खूबसूरत रूप में है। आज उस प्यार ने हमें सभी मुश्किलों और जीत में गाइड किया है। इस खूबसूरत पल तक पहुंचाया है जहां हमारे दोनों परिवारों एवं दोनों भगवानों के आशीर्वाद से अब हम पति-पत्नी हैं।’ सोनाक्षी तथा जहीर ने इसलिए 23 जून अपनी शादी के लिए चुना क्योंकि दोनों इसी दिन प्यार में डूबे थे।

बता दें, सोनाक्षी ने अपनी शादी को बहुत सिंपल रखा था। उन्होंने मैरिज रजिस्टर करने के चलते अपनी माँ पूनम सिन्हा की ऑफ वाइट साड़ी पहनी थी। वहीं रिसेप्शन में सुर्ख लाल साड़ी, चूड़ा एवं मांग में सिंदूर भर कर पहुंची थीं। मगर आप इस साड़ी की कीमत जानकर शायद हैरान हो जाएं। आमतौर पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में लाखों के लहंगे, गहने पहने हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग, मेकअप आर्टिस्ट, ग्रैंड वेन्यू पसर करोड़ो खर्च कर दिए। मगर सोनाक्षी ने सिंपल साड़ी और परिवार की उपस्थिति में शादी की रस्मों की पूरा किया। उनकी लाल साड़ी की कीमत चौंका देगी। सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के रिसेप्शन में बोल्ड रेड शेड की कस्टम रॉ मैंगो 'चांद बूटा' ब्रोकेड साड़ी पहनी थीं जिसका दाम 79,800 बताया जा रहा है।

जहीर से शादी के साथ ही पूरा हुआ सोनाक्षी सिन्हा का सालों पुराना सपना

तनुश्री दत्ता के लगाए गंभीर आरोप पर नाना पाटेकर ने 6 साल बाद तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

फिल्म शोले को लेकर कमल हासन ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -