अपराधियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं ये जगह

अपराधियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं ये जगह
Share:

दुनियाभर के अपराधी अपराध करने के बाद ऐसी जगह छिपने की कोशिश करते हैं, जहां उन्हें पुलिस पकड़ न सके। कई अपराधी इसमें सफल भी हो जाते हैं और दूसरे देशों में जाकर शरण ले लेते हैं। कुछ देश अपराधियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होते, और ऐसे ही देशों में से एक है लंदन।

अपराधियों के लिए लंदन क्यों है स्वर्ग?
लंदन अपनी ऐतिहासिक धरोहर, विविधता और संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल के सालों में यह शहर अपराधियों के लिए शरण लेने की पसंदीदा जगह बन गया है। अपराधी यहां इसलिए आना पसंद करते हैं क्योंकि लंदन की न्याय प्रणाली को विश्वसनीय माना जाता है। यहां की कानूनी जटिलताएं कई बार अपराधियों को गिरफ्तारी से बचा लेती हैं, जिससे उन्हें सुरक्षित महसूस होता है।

हाल ही में एक रिपोर्ट में यह सामने आया कि कई अपराधी अलग-अलग देशों से भागकर लंदन में छिप रहे हैं। इनमें से कुछ अपराधी वहां की स्थानीय आबादी के साथ मिलकर भी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। लंदन की यह स्थिति अपराधियों के लिए एक सुरक्षित जगह बनने का संकेत है।

भारत के अपराधियों की शरण
पिछले साल भारत ने ब्रिटेन को 57 भगोड़ों की सूची दी थी, जबकि ब्रिटेन ने भारत को 17 भगोड़ों की सूची सौंपी थी। 2013 से अब तक करीब 5500 भारतीयों ने ब्रिटेन में शरण ली है, हालांकि इनमें सभी अपराधी नहीं हैं। भारत और ब्रिटेन ने 1992 में प्रत्‍यर्पण संधि पर हस्‍ताक्षर किए थे, लेकिन ब्रिटेन ने अब तक सिर्फ एक भारतीय अपराधी समीरभाई विनुभाई पटेल को 2016 में भारत को सौंपा है। इसके बाद से ब्रिटेन ने किसी भी भगोड़े को भारत को नहीं सौंपा है।

लंदन की पुलिस का अभियान
हालांकि, लंदन को अपराधियों के स्वर्ग के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस समस्या को हल्के में नहीं ले रही। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक खास अभियान शुरू किया है, जिसका मकसद अपराधियों को गिरफ्तार करना और आपराधिक गतिविधियों पर काबू पाना है। इस अभियान के तहत कई संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे भी पुलिस इस दिशा में काम कर रही है।

3 महीने में 194 नक्सली ढेर..! अमित शाह बोले- अंतिम साँसें गिन रहा नक्सलवाद

ये एक्टर बना TV का सबसे हाई-पेड होस्ट

'मुझे BIGG B से डर लगता है', सलमान खान के सामने बोली रेखा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -