इस खिलाड़ी के सिर सजा KKK14 की जीत का ताज!

इस खिलाड़ी के सिर सजा KKK14 की जीत का ताज!
Share:

टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। शो का फिनाले 28 और 29 सितंबर को टीवी पर प्रसारित होगा, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार किसने शो की ट्रॉफी जीती। फिनाले में आलिया भट्ट भी शामिल हुई हैं, और इसके कई प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच, शो से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर शो के विनर का नाम लीक हो गया है। आइए जानते हैं कि किसने यह खिताब अपने नाम किया।

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का विजेता बना यह खिलाड़ी: जी हां, रियलिटी शो से जुड़े अपडेट्स देने वाले एक ट्विटर पेज ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। पोस्ट में शो के विनर का नाम भी उजागर कर दिया गया है। टॉप 5 खिलाड़ियों में शालीन भनोट, गश्मीर महाजनी, अभिषेक कुमार, करणवीर मेहरा और कृष्णा श्रॉफ पहुंचे थे। अब खबरों के अनुसार, इन चार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए करणवीर मेहरा ने शो की ट्रॉफी जीत ली है।  रिपोर्ट के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विजेता करणवीर मेहरा हैं।

करणवीर को मिला सबसे कम फियर फंदा: करणवीर मेहरा की यात्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में बेहद शानदार रही है। उन्होंने हमेशा से ही बाकी खिलाड़ियों के लिए कड़ी चुनौती पेश की। इतना ही नहीं, करणवीर को पूरे शो में सबसे कम "फियर फंदा" मिला था। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं। हालांकि, असली नतीजे का पता तो शो का ग्रैंड फिनाले देखने के बाद ही चलेगा।

अभिषेक कुमार और कृष्णा श्रॉफ ने भी दिया टफ कंपटीशन: खबरों का कहना है की बिग बॉस 17 के बाद अभिषेक कुमार इस शो में नजर आए। उन्होंने शो में कई शानदार स्टंट किए और दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ भी एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभरीं। हालांकि, एक बार उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था, लेकिन वाइल्ड कार्ड के जरिए उन्होंने वापसी की और टॉप 5 में अपनी जगह बनाई। गश्मीर महाजनी और शालीन भनोट का सफर भी शो में बेहद शानदार रहा।

'खरीफ-रबी की फसलों में अंतर भी जानते हैं राहुल..', MSP पर अमित शाह का हमला

'तीन पीढ़ियां भी 370 वापस नहीं ला सकेंगी..', कांग्रेस-NC पर अमित शाह का हमला

अमिताभ पर लगा ऐश्वर्या काे नजरअंदाज करने का इल्जाम, सिमी ग्रेवाल के कमेंट ने मचाई-खलबली

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -