एक्टर नहीं डॉक्टर बनना चाहता था ये साउथ सुपरस्टार, एक एक्सीडेंट ने बदल दी पूरी जिंदगी, जानिए कौन है
एक्टर नहीं डॉक्टर बनना चाहता था ये साउथ सुपरस्टार, एक एक्सीडेंट ने बदल दी पूरी जिंदगी, जानिए कौन है
Share:

साउथ के सुपरस्टार अरविंद स्वामी जो कम बोलते हैं और कम दिखते हैं लेकिन जब स्क्रीन पर आते हैं तो सबको अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं, उन्हें फिल्म 'रोजा' से लोकप्रियता मिली थी। 18 जून 1970 को मद्रास (अब चेन्नई) में जन्मे अरविंद स्वामी ने कई हिट फिल्में दी हैं। उन्हें आमतौर पर विवादों और लाइमलाइट से दूर देखा जाता है, लेकिन फिल्मों में उनकी एक्टिंग लाजवाब होती है।

अरविंद के पिता वीडी स्वामी एक व्यवसायी हैं और उनकी माँ वसंता एक भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा शिष्या स्कूल से की और बाद में लोयोला कॉलेज से वाणिज्य स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अरविंद ने आगे अमेरिका से एमबीए की पढ़ाई की।

एक इंटरव्यू में अरविंद स्वामी ने बताया कि जब वह 10वीं क्लास में थे, तब उनका सपना डॉक्टर बनने का था और उन्होंने उसी के अनुसार पढ़ाई भी की, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो सका। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी।

मणिरत्नम ने अरविंद को पहली बार एक इवेंट में देखा था। उन्होंने अरविंद को अपनी फिल्म 'रोजा' के लिए अप्रोच किया, जो सुपरहिट साबित हुई। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई थी और इसके गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं।

कई फिल्मों में काम करने के बावजूद अरविंद स्वामी को अपने जीवन में एक बड़ा झटका लगा। 'रोजा' और 'बॉम्बे' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद उन्होंने अपने पिता का कारोबार संभालने का फैसला किया। हालांकि, जब उन्होंने कुछ सालों बाद फिल्मों में वापसी करने के बारे में सोचा तो उनके साथ एक हादसा हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अरविंद स्वामी ने फिल्मों में वापसी का फैसला किया, तो उनका एक्सीडेंट हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। उनका पैर लकवाग्रस्त हो गया और उन्हें इससे उबरने में काफी समय लगा।

वापसी करने के बाद अरविंद स्वामी ने साउथ सिनेमा में कई सफल फिल्में दीं। वह अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं, लेकिन लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं।

अरविंद स्वामी ने 1994 में गायत्री राममूर्ति से शादी की, लेकिन 2010 में उनका तलाक हो गया। 2012 में उन्होंने अपर्णा मुखर्जी से शादी की, जिनके साथ वे वर्तमान में रह रहे हैं। अरविंद स्वामी के दो बच्चे हैं, अधीरा और रुद्र स्वामी।

Jio-Airtel के बाद अब Vi ने भी बढ़ाई कीमतें, यहाँ देंखे पूरी लिस्ट

334 सीसी की इस बाइक पर हजारों रुपये की बचत, जावा 350 का नया वेरिएंट लॉन्च

Skoda Slavia को मिला नया अपडेट, वेरिएंट में मिलते हैं ये एडवांस फीचर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -