ऑड ईवन फॉर्मूला : CNG कार वालो के लिए यह जरुरी खबर !

ऑड ईवन फॉर्मूला : CNG कार वालो के लिए यह जरुरी खबर !
Share:

नई दिल्ली : सीएनजी कार वाले व्यक्तियों के लिए एक जरुरी खबर है। दरअसल, ऑड ई वन से सीएनजी कारों को छूट मिली है लेकिन सिर्फ़ उन्हीं कारों पर जिनके विंड स्क्रीन पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी IGL की ओर से पेश किया गया विशेष स्टिकर लगा होगा। यह स्टिकर आज से सभी सीएनजी स्टेशन पर उपलब्ध होंगे। ये स्टिकर उन्हीं कार मालिको को दिया जायेगा जिनके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पर CNG लिखा होगा।

स्टिकर में होलोग्राम के अलावा छुपी जानकारी भी होगी जिसे अधिकारी एक डिवाइस के द्वारा पढ़ सकते है। दिल्ली सरकार ने कहा कि फ़र्ज़ी स्टिकर लगाने वालों कार मालिको पर शख्त कार्रवाई होगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जायेगा।

दिल्ली में 95 सीएनजी स्टेशन हैं। वहीं नोएडा और ग़ाज़ियाबाद में 7-7 और ग्रेटर नोएडा में 5 सीएनजी स्टेशन हैं जहां से इन स्टिकरों को लिया जा सकता है।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -