'सोचा सुसाइड कर लूं', कास्टिंग काउच को लेकर अभिषेक का चौंकाने वाला खुलासा

'सोचा सुसाइड कर लूं', कास्टिंग काउच को लेकर अभिषेक का चौंकाने वाला खुलासा
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के टॉप प्रतियोगियों में शुमार अभिषेक कुमार अब खतरों के खिलाड़ी 14 में दिखाई देंगे। इन दिनों वो रोमानिया में हैं। शूट पर जाने से पहले अभिषेक कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में गेस्ट बने थे। यहां भारती-हर्ष ने उन्हें स्टंट शो में अच्छा करने के लिए मोटिवेट किया। अभिषेक ने पॉडकास्ट में अपने संघर्ष पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कैसे वो क्राउड आर्टिस्ट थे। फिर मुंबई आए, स्ट्रगल किया एवं बिग बॉस ने स्टार बनाया।

अभिषेक कुमार ने बताया, उनके पापा चाहते थे बेटा बिजनेस संभाले। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्हें दिल्ली 6 महीने की ट्रेनिंग के लिए जाना था। लेकिन अभिषेक घर पर झूठ बोलकर मुंबई चले गए। वो कास्टिंग काउच का शिकार हुए। फेक ऑडिशन के बहाने एक गे शख्स ने उनके साथ गलत करने का प्रयास किया। अभिषेक वहां से तुरंत भागे और घर जाने की ट्रेन की टिकट बुक की। 

अभिषेक ने कहा- मेरी तब हालात ऐसे थे कि मैं सुसाइड कर लूं। क्योंकि मैं किसको बताऊं, लोग कैसे मुझे जज करेंगे। तब मैं शहर में नया था। मैंने फिर मम्मी को फोन कर सब बताया। मां ने तुरंत घर बुलाया। मां रोने लगी। अभिषेक को मायानगरी में स्ट्रगल करने के पश्चात् शो 'उडारियां' मिला। इस शो से वो मशहूर हुए। बाकी फेम बिग बॉस 17 ने दे दिया। करियर की ऊंची उड़ान भर रहे अभिषेक रियलिटी शो से निकलर दो म्यूजिक वीडियो कर चुके हैं। अब खतरों के खिलाड़ी शो जीतने का उनका सपना है।

4 साल के लंबे ब्रेक के बाद TV पर वापसी करने जा रही हैं ये मशहूर अदाकारा

'टप्पू' को मिला सच्चा प्यार? खुद शेयर किया रोमांटिक वीडियो

कपिल शर्मा के शो में वापसी करने जा रहा है ये मशहूर कॉमेडियन, खुद कही ये बात

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -