बाइबिल में लिखी बातो को हार्वे तूफान से जोड़कर घबरा रहे लोग
बाइबिल में लिखी बातो को हार्वे तूफान से जोड़कर घबरा रहे लोग
Share:

टेक्सास। हार्वे तूफान के चलते लोग घबरा गए हैं। लोगों को हिम्मत बंधाई जा रही है। इतना ही नहीं लोगों को कहा जा रहा है कि वे हौंसला रखें। आपदा प्रबंधन के कार्य किए जा रहे हैं। हालांकि तूफान के उपजने से करीब 38 से अधिक लोगों की जान चली गई, अमेरिका जैसे तकनीकी समृद्ध देश में यह सब असामान्य है। यह सवाल प्रमुखता से उठता है कि अमेरिकी प्रशासन वैज्ञानिक इस तूफान का आंकलन करने में असफल क्यों सिद्ध हुए आखिर ऐसी कोई तकनीक इजाद नहीं की गई थी जिससे पता लगाया जा सके कि आने वाले दिनों में क्या होने वाला है।

वर्ष 1998 के मिच तूफान से भी तबाही मची थी। लगभग 11 हजार से 19 हजार लोग इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए थे। चक्रवाती तूफान नरगिस ने म्यांमार में बड़े पैमाने पर नुकसान किया। अमेरिका जैसे विकसित देश में हार्वे तूफान की आपदा का अनुभव व आंकलन पहले से किया जाता है, ऐसे हालातों में आपदा में होने वाला नुकसान अधिक होता है।

मैक्सिको सिटी मेें वर्ष 1985 में भूकंप आया था और इतनी तबाही मची थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका। मिली जानकारी के अनुसार रिसर्च फर्म मूडी के आंकलन के अनुसार हार्वे के कारण ह्यूस्टन को 503 खरब डॉलर का नुकसान होगा और आर्थिक प्रगति दो महीने पिछड़ जाएगी। हार्वे तूफान को लेकर वैज्ञानिकों ने जो प्रतिरक्षात्मक कदम उठाए थे वे असफल सिद्ध हुए।

यह पूरी तकनीक कमजोर साबित हुई और प्राकृतिक आपदा के आगे ये व्यवस्थाऐं बौनी साबित हुईं। कथित तौर पर कुछ लोग डर के चलते बाइबिल का उल्लेख कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ईसाई धर्मग्रंथ का प्रमुख धर्मग्रंथ बाइबिल में लिखा है कि एक दिन ऐसा आएगा जब चारों ओर पानी ही पानी होगा।

हार्वे तूफान में फंसे भारतीयों के लिए सुषमा स्वराज सतत संपर्क में

'हार्वे' तूफान ने अमेरिका में मचाई तबाही, दो मरे 14 घायल

हार्वे तूफान से मची तबाही, अमेरिकी कंपनियों ने की सहायता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -