2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा भारत

2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा भारत
Share:

बीते दिनों एक अध्यन मे सामने आया जिसके मुताबिक भारत साल 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा. आपको बता दे कि फ़िलहाल भारत दसवे स्थान पर है. आपको बता दे कि साल 2030 तक GDP में पांच गुना उछाल के साथ भारत साथ स्थानो की छलांग लगाएगा. फ़िलहाल भारत की GDP 1,35,660 अरब रुपए (2040 अरब डॉलर) है जो साल 2030 तक बढ़कर 6,73,844.5 अरब रुपए ( 10,133 अरब डॉलर ) हो जाएगी.

आपको बता दे कि इस रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक चीन अमेरिका के बाद दुनिया कि दूसरी बड़ी अर्थवयवस्था बन जाएगी. इस बात का अध्ययन ब्रिटिश थिंक टैंक सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स बिजनेस एंड रिसर्च (सीईबीआर) ने किया.इसके अनुसार भारत 2050 तक चीन को पीछे छोड़कर दुनिया दूसरी सब बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर सामने आएगा.

और अगर ऐसा हुआ तो भारत और ब्राज़ील जी-8 समूह की सदस्य्ता को भी हासिल कर लेंगे और इस प्रकार फ़्रांस और इटली को इस समूह से बाहर कर दिया जायेगा. या फिर हो सकता है कि समूह के सदस्यों कि संख्या बढ़कर 10 हो जाए.

अभी दुनिया की दस बड़ी अर्थव्यवस्थाएं व जीडीपी

देश जीडीपी

अमेरिका 1,7,410

चीन 1,0,350

जापान 4,770

जर्मनी 3,820

फ्रांस 2,900

ब्रिटेन 2,850

ब्राजील 2,240

इटली 2,130

रूस 2,050

भारत 2,040 (अांकड़े अरब डॉलर में )

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -