इस कारण बच्चों के दूध के दांत में लगते हैं कीड़े, इन उपायों को अपनाकर पाए छुटकारा

इस कारण बच्चों के दूध के दांत में लगते हैं कीड़े, इन उपायों को अपनाकर पाए छुटकारा
Share:

कई बार आपने देखा होगा कि छोटे बच्चों के दूध के दांत में कीड़े लगे हुए है। दूध के दांत, बच्चों के उन दांतों को बोला जाता है जो उनके जन्म के बाद आते हैं। बच्चों के इन दांतों को खराब होता देख कई बार माता-पिता यह सोचकर संतोष कर लेते हैं कि ये दांत टूटकर नए आएंगे। मगर क्या आप जानते हैं वक़्त रहते यदि इस पर ध्यान न दिया जाए तो इसका बुरा प्रभाव आने वाले नए दांतों पर भी पड़ने लगता है। वक़्त रहते कीड़े लगे दूध के दांत का उपचार नहीं होने पर नए दांत टेढ़े मेढ़े आने के साथ बच्‍चों के लिए दांतों में दर्द की वजह भी बन सकते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं आखिर किस कारण बच्चों के दूध के दांत में कीड़े लग जाते हैं...

दूध के दांत में कीड़े लगने का कारण:-
-नियमित ब्रश न करना 
-मीठे का अधिक सेवन 
-ज्यादा गर्म चीजों का सेवन 
-फास्ट फूड या फ्राइड चीजों का अधिक सेवन 
-पौष्टिक आहार न लेना 
-कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन D की कमी

कीड़े लगे दूध के दांत ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय:-
* हल्दी:- दूध के दांत से कीड़े की परेशानी दूर करने के लिए हल्दी पाउडर को सरसों के तेल में अच्छी तरह मिलाकर प्रतिदिन बच्चों को इससे पेस्ट करवाएं। ऐसा दिन में 2 बार करने से बच्चों के दांतों में लगे कीड़े मर जाएंगे।
* लौंग:- लौंग के तेल को रोजाना रूई में भिगोकर दांतो के खोखले हिस्से में लगाएं। इससे दातों में लगे कीड़े नष्ट होने के साथ दांत के दर्द में भी आराम मिलेगा।

6 घंटे से कम नींद लेते हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सावन में जरूर बनाएं आलू की ये डिश, आ जाएगा मजा

जानिए वर्चुअल और रियलिटी के बीच में क्या है फर्क

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -