TMC विधायक हमीदुल रहमान का मुस्लिम राष्ट्र ! जानिए कौन है बंगाल में तालिबानी न्याय करने वाला JCB ?
TMC विधायक हमीदुल रहमान का मुस्लिम राष्ट्र ! जानिए कौन है बंगाल में तालिबानी न्याय करने वाला JCB ?
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में तालिबानी शैली की सलीशी सभा (कंगारू कोर्ट) का वीडियो सामने आने के कुछ दिनों बाद, सोमवार को एक और फुटेज सामने आई, जिसमें उसी अपराधी द्वारा उसी तरीके से अत्याचार करते हुए दिखाया गया है। दोनों वीडियो में अपराधी TMC का कथित नेता ताजीमुल हक ही था, जिसे इलाके में जेसीबी के नाम से जाना जाता है। उसने एक महिला और एक पुरुष को बांस के डंडों से घसीटकर सड़क पर बेरहमी से पीटा, जबकि स्थानीय लोगों की भीड़ इस क्रूर कृत्य को देखने के लिए तमाशबीन बनी हुई थी। 

 

वहीं, 16 जून का बताया जा रहा दूसरा वीडियो, जिसमें JCB और उसके लोग एक अन्य पुरुष-महिला जोड़ी को बांधकर पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में, आरोपी ताजीमुल हक़ उसी तरह से महिला को बंधक बनाकर पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा के अधिकारी ने उक्त वीडियो के साथ एक्स पर लिखा, "सड़क न्याय का दूसरा एपिसोड, जिसमें TMC नेता ताजिमुल उर्फ ​​'जेसीबी' जज, जूरी और जल्लाद की भूमिका में हैं।" इस वीडियो ने पूरे देश में हलचल मचा दी है, जिससे पश्चिम बंगाल के शासन पर सवाल उठने लगे हैं।

लोग पूछ रहे हैं कि आरोपी को यह ताकत कहां से मिली ? उस वीडियो में पीछे एक पुलिस वाहन भी दिखाई देता है, लेकिन उसने भी TMC नेता के इस कुकृत्य को रोकने की हिम्मत नहीं की। अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने चोपड़ा घटना का संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के लक्ष्मीकांतपुर से परेशान करने वाली रिपोर्ट: ताजीमुल हक़ उर्फ ​​जेसीबी ने एक महिला को बेरहमी से पीटा, जो त्वरित 'इंसाफ' सभाओं और विधायक हमीदुल रहमान के साथ संबंधों के लिए जाना जाता है। NCW पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर बहुत चिंतित है। 

 

हालाँकि, ताजिमुल हक उर्फ ​​जेसीबी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, लेकिन पुलिस हिरासत में भी उसकी धमक साफ़ दिखाई दे रही है। आरोपी  ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के चोपड़ा विधायक हमीदुल रहमान का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि आरोपी को JCB नाम इसलिए मिला, क्योंकि वह "अपने विरोधियों को नष्ट कर देता है"। वह संपत्ति के मुद्दों से लेकर विवाहेतर संबंधों तक सभी प्रकार के विवादों को निपटाने के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शारीरिक हमलों के अलावा, वह जुर्माना भी लगाता है।

मामले को जानने वाले एक सरकारी वकील ने बताया कि 37 वर्षीय JCB पहले से ही 10 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद है, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी और शस्त्र अधिनियम शामिल हैं। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, चोपड़ा विधायक हमीदुल रहमान के 'दाहिने हाथ', JCB पर 2023 के पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान एक स्थानीय CPIM नेता की गोली मारकर हत्या करने का भी आरोप है। आरोपी ताजीमुल हक़, लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की कोर कमेटी का अध्यक्ष है। आरोप है कि उसने पंचायत के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन, CPIM नेता मंसूर अली की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

 

हालांकि, चोपड़ा विधायक हमीदुल रहमान अब JCB से अपने संबंध नकार रहे हैं, लेकिन कई स्थानीय नेताओं ने उसे TMC विधायक का 'दाहिना हाथ' बताया है। गौर करने वाली बात ये भी है कि, चोपड़ा विधायक हमीदुल रहमान ने शुरू में बेशर्मी से आरोपी ताजीमुल हक़ की कार्रवाई का बचाव किया था। TMC नेता रहमान ने खुलेआम पीड़िता को बदचलन साबित करने की कोशिश की, जबकि इस तरह की कंगारू अदालतों की कार्रवाई को सही ठहराया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहमान ने पीड़िता को 'दुष्ट जानवर' कहा और दावा किया कि उसकी गतिविधियां 'असामाजिक' और 'गैर-इस्लामी' थीं।

JCB का बचाव करने की कोशिश करते हुए, चोपड़ा विधायक हमीदुल रहमान 'मुस्लिम राष्ट्र' का भी जिक्र करने लगे थे। एक वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना गया था कि, ऐसे (पीड़िता, जिसे वे चरित्रहीन बता रहे थे) लोगों के लिए हमारे मुस्लिम राष्ट्र के अनुसार कुछ नियम और न्याय हैं। भाजपा की बंगाल महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने TMC नेता के 'मुस्लिम राष्ट्र' वाले बयान पर पूछा कि क्या बंगाल को एक इस्लामिक राज्य घोषित कर दिया गया है, क्या यहाँ शरिया कानून लागू हो चुका है ?

अग्निमित्र पॉल ने कहा था कि, अद्भुत! आखिरकार, दीदी के निजी मंत्रिमंडल के एक राजनेता ने सच्चाई सामने ला दी है कि पश्चिम बंगाल को धीरे-धीरे TMC प्रमुख (ममता बनर्जी) द्वारा मुस्लिम राष्ट्र में बदला जा रहा है। अफसोस, यह शरिया कानून या हिंदू कानून के बारे में नहीं है, यह राज्य की किसी भी महिला के अधिकार और सुरक्षा के बारे में है, जिसमें हाल के दिनों में भारी गिरावट देखी जा रही है।

'1733 करोड़ दिए, झूठ बोल रहे राहुल गांधी..', कांग्रेस नेता के किस बयान पर भड़के सीएम योगी ?

आम पर पेशाब कर बेच रहे मोहम्मद इस्लाम को वकीलों ने रंगे हाथों पकड़ा, मेरठ की घटना, Video

इंदौर के अनाथाश्रम में 3 बच्चों की मौत, 12 की हालत गंभीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -