पैसों की कमी दूर करने के लिए रोजाना सुबह करें ये 5 काम

पैसों की कमी दूर करने के लिए रोजाना सुबह करें ये 5 काम
Share:

कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही, घर की नकारात्मक ऊर्जा भी जीवन पर असर डाल सकती है। अक्सर, हम अनजाने में ऐसी गलतियाँ कर देते हैं, जिनसे नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। वास्तु विद्या में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप न केवल अपने घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं बल्कि आर्थिक समस्याओं को भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे उपाय, जो आर्थिक दिक्कतों को दूर करने में सहायक हो सकते हैं:

केले के पेड़ की पूजा: भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए हर गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। यदि संभव हो, तो रोज सुबह केले के पेड़ के सामने एक घी का दीपक जलाएं। इससे आर्थिक समस्याओं में राहत मिल सकती है।

नमक: घर की नकारात्मक ऊर्जा भी आपके आर्थिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। इसलिए, पानी में नमक मिलाकर घर का पोंछा लगाना फायदेमंद हो सकता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो सकती है।

दीपक जलाएं: सुबह के समय रोज दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर में पूजा-पाठ सही ढंग से किया जाए, तो जीवन की समस्याएं और आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

तुलसी पूजन: तुलसी को रोजाना अर्घ्य दें और सुबह-शाम इनके सामने घी का दीपक जलाएं। तुलसी मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। इसके अलावा, शुक्रवार का व्रत रखने और लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करने से भी आर्थिक समस्याओं में राहत मिल सकती है।

घर को साफ-सुथरा रखें: घर की सफाई करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। फालतू सामान इकट्ठा करके न रखें। कबाड़ को तुरंत घर से बाहर निकालें और रोज सुबह उठने के बाद घर की साफ-सफाई करें।

सूर्य को जल दें: रोजाना सूर्य को जल देने से कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। सूर्य ग्रह का संबंध मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा से होता है। धार्मिक दृष्टि से सूर्य की शुभ दृष्टि करियर में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी, जिससे आर्थिक समस्याएं भी कम हो सकती हैं।

पीरियड्स के दौरान सावन सोमवार का व्रत करना चाहिए या नहीं?

आज जरूर करें ये एक काम, बने रहेगी सुख समृद्धि

सावन की इन 7 तिथियों पर जरूर करें रुद्राभिषेक, जल्द प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -