आर्थिक मामलों में ऐसा रहने वाला है आपका दिन, जानिए आपका राशिफल
आर्थिक मामलों में ऐसा रहने वाला है आपका दिन, जानिए आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज यानी 01 जून 2024 का राशिफल....

मेष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरों से सहयोग प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। यात्रा-पर्यटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक रहेगी, लेकिन कोई ऐसी बात भी हो सकती है जो आपके हित में न हो। सावधान रहें।

वृषभ: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यावसायिक मामलों में तनाव की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान दे सकते हैं।

मिथुन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, फिर भी मन अशांत रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव पैदा न होने दें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे।

कन्या: बुध का परिवर्तन व्यापारिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घरेलू वस्तुओं में वृद्धि होगी। दूसरों से सहयोग मिलेगा। किसी करीबी से तनाव मिल सकता है।

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति सावधान रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: निजी रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। राहु, मंगल और बुध की युति स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती है। गाय को हरी घास खिलाएं।

धनु राशि : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। यात्रा-पर्यटन की प्रबल संभावना है।

मकर: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि : संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि एवं कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक एवं आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा पर जाने की प्रबल संभावना है।

पेरेंटिंग टिप्स: मां-बेटी का रिश्ता कैसा होना चाहिए?

अधिक उम्र वाली महिलाओं को माँ बनने पर होती है ज्यादा समस्या, जानिए सही एज

वजन घटाने की दवाएं न सिर्फ वजन घटाती हैं बल्कि दिल की सेहत के लिए भी खतरा पैदा करती हैं, जानिए क्या कहती है रिसर्च

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -