आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ नहीं करना चाहता हो, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज यानी 07 जुलाई 2024 का राशिफल...
मेष: मंगल के अस्त होने से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। झगड़े-विवाद से बचें। अनचाही यात्रा या अनावश्यक तनाव हो सकता है।
वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन व्यावसायिक तनाव मिलेगा। कोई ऐसी घटना घट सकती है जो आपके हित में न हो।
मिथुन: मंगल का अस्त होना आपके लिए लाभकारी है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।
कर्क: कर्क लग्न में मंगल कारक है और इसकी उपस्थिति के कारण आप संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।संबंधित अधिकारी से भी तनाव मिल सकता है।
सिंह: चली आ रही व्यावसायिक समस्याएं समाप्त होंगी। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कन्या: मंगल का अस्त होना आपके लिए लाभकारी है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
तुला: मंगल का अस्त होना आर्थिक दृष्टि से कष्टकारी है। पारिवारिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: भागदौड़ अधिक रहेगी। मंगल का अस्त होना स्वास्थ्य के लिए कष्टकारी है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
धनु राशि : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें।
मकर: कुछ पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न होंगी। घरेलू कर्मचारियों से तनाव मिल सकता है। यात्रा-पर्यटन की स्थिति सुखद रहेगी।
कुंभ: मंगल का अस्त होना आपके लिए लाभकारी है। विरोधी परास्त होंगे। दूसरों से सहयोग प्राप्त करने में सफल होंगे। सरकार से सहयोग मिलेगा।
मीन: संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीतिक सहयोग प्राप्त करने में सफल होंगे।
शालिनी पांडे : इंजीनियर से अभिनेत्री तक, जुनून और दृढ़ संकल्प का सफर
मशहूर साउथ एक्ट्रेस ने दुबई के करोड़पति यूट्यूबर संग गुपचुप की सगाई, उड़े फैंस होश
एक्टर नहीं डॉक्टर बनना चाहता था ये साउथ सुपरस्टार, एक एक्सीडेंट ने बदल दी पूरी जिंदगी, जानिए कौन है