कर्मक्षेत्र में बाधा आने से बढ़ सकती है इन राशि के लोगों की परेशानी

कर्मक्षेत्र में बाधा आने से बढ़ सकती है इन राशि के लोगों की परेशानी
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है, जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानी 12 अक्टूबर 2024 का राशिफल....

मेष: किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। दुर्घटना के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है- खासतौर से वाहन चलाते समय। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

वृष: कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। वाणी पर संयम रखें और अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। लक्ष्य के प्रति सचेत रहने पर सफलता मिल सकती है। बिगड़े कार्य बनेंगे।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा, जबकि पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। लक्ष्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

तुला: विरोधी सक्रिय रहेगा। वाद-विवाद में न पड़ें। दाम्पत्य जीवन में भी गलतफहमी की स्थिति आ सकती है, बचें, जबकि व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी।

वृश्चिक: वाणी पर संयम न रखने से दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना लाभप्रद होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा फलीभूत होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

मीन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। बिगड़े कार्य बनेंगे।

अमिताभ बच्चन को अपने पिता का पुनर्जन्म मानते थे हरिवंश राय, खुद किया खुलासा

रतन टाटा ने प्रोड्यूस की थी फिल्म, अमिताभ बच्चन ने निभाया था लीड रोल

3 महीने में 194 नक्सली ढेर..! अमित शाह बोले- अंतिम साँसें गिन रहा नक्सलवाद

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -