अज्ञात भय से ग्रस्त हो सकते हैं आज इस राशि के जातक, जानिए आपका राशिफल

अज्ञात भय से ग्रस्त हो सकते हैं आज इस राशि के जातक, जानिए आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानी 21 सितम्बर 2024 का राशिफल....

मेष: अज्ञात भय से ग्रस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

मिथुन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक व्यवधान रहेंगे। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

कर्क: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा पर जाने की संभावना है।

सिंह: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। खानपान में संयम रखें।

कन्या: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला: भागदौड़ रहेगी। मन भटकाव में रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। धैर्य से कार्य करें।

वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद एवं उत्साहवर्धक होगी।

धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। कारोबार में निवेश करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न रखें। पुराने मित्र से भेंट होगी।

कुंभ: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। विरोधी परास्त होंगे। खान-पान में सावधानी रखें। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई का सहयोग मिलेगा।

मीन: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

उत्तराखंड में लागू हुआ ये नया कानून, जानिए इसके प्रावधान

अमेरिका दौरे पर जा रहे पीएम मोदी, विदेश सचिव ने दी कार्यक्रम की जानकारी

मुस्लिम बहुल सीटों के लिए कांग्रेस-शिवसेना में खींचतान, जीत की संभावना ज्यादा !

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -