इस राशि के लोगों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, जानें अपना राशिफल
इस राशि के लोगों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, जानें अपना राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज यानी 30 जून 2024 का राशिफल...

मेष राशि : परिवार के किसी सदस्य के कारण तनाव हो सकता है। अनावश्यक भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, लेकिन किए गए प्रयास सार्थक होंगे।

वृष: अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मैत्री संबंध मजबूत होंगे। शासन सत्ता से सहयोग प्राप्त करने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजनाएँ फलीभूत होंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात की संभावना है।

मिथुन: बुद्धि से किया गया कार्य प्रतिष्ठा दिलाएगा। हालाँकि वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। किसी हिल स्टेशन की यात्रा संभव है।

कर्क: आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। व्यावसायिक योजना पूर्ण होने में समय लगेगा। दाम्पत्य जीवन में उदासीनता कष्टकारी है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

सिंह: मंगल और बुध आपकी राशि से बारहवें भाव में हैं जो पारिवारिक और आर्थिक परेशानियां देंगे, वहीं शनि संतान के दायित्व की पूर्ति में सहायक होंगे। जरूरत पड़ने पर मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कन्या: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यापार में निवेश लाभकारी रहेगा।

तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा, लेकिन स्थानांतरण या विभाग परिवर्तन की भी संभावना है।

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यावसायिक व्यस्तताएं बढ़ेंगी। यात्रा-पर्यटन की स्थिति सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगी। प्रियजन से अचानक मुलाकात की संभावना है।

धनु: दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी मनोरम हिल स्टेशन की यात्रा पर जाने की संभावना है।

मकर राशि : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा-पर्यटन की स्थिति सुखद रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। रोजगार मिलने की संभावना है।

कुंभ: आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी रिश्तेदार या अधिकारी के कारण तनाव हो सकता है। अनावश्यक भागदौड़ रहेगी। अचानक किसी प्रियजन से मुलाकात होगी।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। घर के काम में व्यस्त हो सकते हैं। मेहमान का आगमन होगा।

ऑयल इंडिया में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 70000 तक मिलेगी सैलरी

भारतीय डाक में निकली नौकरियां, 10वीं पास करें आवेदन

ESIC में निकली नौकरियां, 140139 तक मिलेगी सैलरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -