इन राशियों का दिन ऐसे रहने वाला है इमोशनल करने वाला, जानिए अपना राशिफल
इन राशियों का दिन ऐसे रहने वाला है इमोशनल करने वाला, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज यानी 30 मई 2024 का राशिफल...

मेष: भावुकता बढ़ेगी। नए अनुबंध की दिशा में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसियों से तनाव मिल सकता है।

वृष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी हिल स्टेशन की यात्रा पर जाने की संभावना है।

मिथुन: रोग एवं शत्रु किसी न किसी रूप में तनाव देंगे, वहीं जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजनीतिक सहयोग प्राप्त करने में सफल होंगे। बिगड़े कार्य बनेंगे।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

सिंह: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि : भाई या पड़ोसी से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। व्यापार में निवेश करना लाभकारी रहेगा।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। किसी प्रियजन या पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

वृश्चिक: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, फिर भी अपनों से तनाव मिल सकता है। अपने अहंकार पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक होगा।

धनु: व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। कुछ पारिवारिक तनाव भी रहेंगे।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यापार में निवेश करना लाभकारी रहेगा।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा-पर्यटन की स्थिति सुखद रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सुदूर हिल स्टेशन की यात्रा पर जाने की संभावना है।

मीन: अंगारक योग अपनों से कष्ट देगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा, वहीं सूर्य-बुध की युति आर्थिक मामलों में सफलता देगी।

Altroz Racer अधिक शक्ति और उन्नत सुविधाओं के साथ बाजार में उतरेगा, iTurbo से है काफी अलग

हैकर्स के चंगुल में नहीं फंसती कार, कंट्रोल से लेकर होगा सब कुछ

इंतजार खत्म हुआ! महिंद्रा एक्सयूवी3एक्सओ की डिलीवरी आज से शुरू हुई, 1 घंटे में हुई 50 हजार बुकिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -