बच्चों को कहा शाम को जल्दी आ जाऊंगा, लेकिन फिर आई ऐसी खबर

बच्चों को कहा शाम को जल्दी आ जाऊंगा, लेकिन फिर आई ऐसी खबर
Share:

इंदौर/ब्यूरो। शहर  के चंदन नगर इलाके में रहने वाले एक पोल्ट्री फार्म के कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। कर्मचारी अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। गुरुवार को वह काम पर निकला था। रास्ते में उसकी बाइक को एक वाहन की टक्कर लगने से उसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां गुरुवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक घटना इंदौर धार रोड कलारिया की है। यहां रवीन्द्र (42) पुत्र सुरेन्द्र सोरकड़े की सड़क हादसे में मौत हो गई। रवीन्द्र एक पोल्टी फार्म पर नौकरी कर रहा था। वह सुबह काम पर निकला तो उसे बच्चों ने शाम को गणेश प्रतिमा दिखाने का कहा था। रवीन्द्र ने कहा कि वह शाम को जल्दी आ जाएगा। लेकिन रात में उसकी मौत की खबर घर पहुंची।

रवीन्द्र के पिता विकलांग हैं। उसकी मां भी बुजुर्ग है। दोनों ही चलने में असमर्थ हैं। इधर, रवीन्द्र की भी एक 10 साल की बेटी और 7 ओर 5 साल के दो बेटे हैं। बड़ी बहन ने बताया कि वह दो बहनों में इकलौता भाई था। जिसके उपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। रवीन्द्र की पहले मैकेनिक का काम करता था। लेकिन पहले लॉकडाउन के बाद उसे कर्ज लेकर घर खर्च चलाना पड़ा। दूसरा लॉकडाउन के पहले उसने कर्ज चुका दिया। लेकिन दूसरा लॉकडाउन लगते ही पूरा काम चौपट हो गया। रवीन्द्र को अपनी दुकान बंद करना पड़ी और जिसके बाद दो माह पहले ही वह नौकरी पर जाने लगा था। पुलिस के मुताबिक टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं लगी है। मामले में जांच की जा रही है।

ये क्या बोल गई शराबबंदी पर गरजने वाली उमा भारती?

निकलने जा रही है झांकिया, बंद रहेंगे इंदौर के ये मार्ग

बिशप सिंह के ठिकानों पर EOW का छापा, मिला इतना कैश कि फ़टी रह गई अधिकारियों की आँखे

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -