यूपी में कल का अवकाश घोषित, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों की छुट्टी

यूपी में कल का अवकाश घोषित, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों की छुट्टी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार, 11 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न संगठनों की मांग पर यह फैसला लिया है, जिसके अनुसार सरकारी कार्यालयों सहित अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आदेश में कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी।

दरअसल, इस बार नवरात्रि की अष्टमी शुक्रवार को पड़ने के कारण स्थिति थोड़ी भ्रमित हो गई थी। पहले नवमी शनिवार को मानी गई थी और उसी दिन के लिए अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन शास्त्रीय गणना के अनुसार, नवमी 11 अक्टूबर को ही है। इससे पहले, सरकारी गजट में महानवमी की छुट्टी शनिवार, 12 अक्टूबर को घोषित की गई थी, जो कि माह का दूसरा शनिवार भी है। सामान्यतः, दूसरे शनिवार को अवकाश होता है, जिससे कर्मचारियों को लग रहा था कि उनकी एक छुट्टी कम हो रही है।

कई सरकारी कर्मचारी संगठन इस मामले पर नाराज थे और शुक्रवार को महानवमी की छुट्टी घोषित करने की मांग कर रहे थे। उनकी इस मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की बात सुन ली है और शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है, जिससे राज्य के लगभग आठ लाख कर्मचारियों को राहत मिली है।

एक हफ्ते में ही शुरू होगा चुनावों का सेकंड राउंड, महाराष्ट्र-झारखंड पर जल्द होगा ऐलान

'भाजपा-RSS का एजेंडा है एक देश-एक चुनाव..', केरल विधानसभा में प्रस्ताव पारित, करेंगे विरोध

'दो महीनों में 128 बांग्लादेशियों को पकड़कर वापस भेजा..', सीएम हिमंता सरमा ने दी जानकारी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -