आंध्र प्रदेश अभियान में शीर्ष माओवादी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

आंध्र प्रदेश अभियान में शीर्ष माओवादी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Share:

अमरावती: आंध्र प्रदेश विशेष क्षेत्र समिति के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (सीपीआई-माओवादी) के छह शीर्ष कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। छह नक्सलियों की पहचान चिक्कुडु चिन्ना राव, वंथला वन्नू, मदकम सोमिदी, मदकम मंगलू, पोयम रुकिनी और सोदी भीम के रूप में हुई है। 

वही आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने कहा, जन समर्थन की कमी, आदिवासियों से भर्ती की कमी, मैदानी इलाकों से आदिवासी कैडर के लिए शीर्ष नक्सल नेतृत्व का भेदभाव और अप्रचलित विचारधारा से मोहभंग, आत्मसमर्पण के अन्य कारणों में से थे।  

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में आंध्र प्रदेश में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) की संख्या और इसके प्रभाव के भौगोलिक प्रसार दोनों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। वामपंथी उग्रवाद की गतिविधि काफी हद तक राज्य के विशाखापत्तनम और पूर्वी गोदावरी जिलों तक ही सीमित है। इससे पहले 16 जून को आंध्र प्रदेश पुलिस ने विशाखापत्तनम में एक मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया था।

'टीम ममता' में शामिल हुए RTI एक्टिविस्ट साकेत गोखले, यशवंत सिन्हा ने दिलाई TMC की सदस्यता

चुनाव प्रचार में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कानून बनाए केंद्र सरकार

ट्रेडिशनल लुक में मौनी रॉय लेकर आईं जबरदस्त ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -