MP में हुआ तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र की जगह अरबी में लिखा था कलमा

MP में हुआ तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र की जगह अरबी में लिखा था कलमा
Share:

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। यहां अराजक तत्वों ने राष्ट्रीय ध्वज पर अशोक चक्र के स्थान पर अरबी भाषा में कलमा लिखा और उसे फहरा दिया। तत्पश्चात, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्र गौरव अपमान अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा तहकीकात आरम्भ कर दी है।

पुलिस ने बताया, तिरंगे के साथ छेड़छाड़ की गई है एवं कलमा लिखे हुए तिरंगे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विश्व हिंदू परिषद ने इसे देश का अपमान बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है तथा चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन आरम्भ हो सकता है। बजरंग दल ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है तथा डीएम तथा एसपी को शिकायत दी है। 

छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि वायरल वीडियो घुवारा तहसील के बमनौरा थाना क्षेत्र के पनया गांव का है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा वीडियो फुटेज को कब्जे में लेकर तहकीकात आरम्भ कर दी है। इस प्रकार का एक मामला बिहार के सारण जिले (छपरा) में भी सामने आया था, जहां ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस के चलते तिरंगे पर अशोक चक्र की जगह ‘चांद और तारा’ बना हुआ था। सारण पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जनता का समय और पैसा, दोनों बचेगा..! जानिए वन नेशन-वन इलेक्शन से क्या-क्या बदलेगा ?

'प्रदर्शन की आड़ में शराब पीती है लड़कियां..', कोलकाता-कांड पर TMC विधायक के बिगड़े बोल

'गणपति-पंडाल का DJ हानिकारक तो ईद के जुलूस का क्यों नहीं', बॉम्बे-HC ने पूछा सवाल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -