चाँद पर तिरंगा! ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुआ चंद्रयान-3, श्रीहरिकोटा से ISRO ने किया लॉन्च

चाँद पर तिरंगा! ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुआ चंद्रयान-3, श्रीहरिकोटा से ISRO ने किया लॉन्च
Share:

नई दिल्ली: चाँद पर तिरंगा लहराने के लिए भारत का चंद्रयान-3 अपनी यात्रा पर रवाना हो चुका है. भारतीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया है, जो लगभग 40 दिनों की यात्रा कर 23 अगस्त को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखेगा.  

बता दें कि, चंद्रयान-3 मिशन साल 2019 में लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 मिशन का फॉलोअप मिशन है. इसमें लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग और रोवर को सतह पर चलाकर देखा जाएगा. हालांकि लैंडर को चांद की सतह पर लैंड कराना ही सबसे कठिन काम है. 2019 में चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग के कारण मिशन विफल हो गया था. चंद्रयान-3 के लैंडर के थ्रस्टर्स में परिवर्तन किया गया है. सेंसर्स अधिक संवेदनशील लगाए गए हैं. लैंडिंग के वक़्त वैज्ञानिकों की सांसें थमी रहेंगी.

दरअसल, चंद्रयान-3 में इस बार ऑर्बिटर को साथ नहीं भेजा जा रहा है. इस बार स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल भेज रहे हैं. यह लैंडर और रोवर को चंद्रमा की कक्षा तक लेकर जाएगा. इसके बाद यह चंद्रमा के चारों ओर 100 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में चक्कर लगाता रहेगा. इसे ऑर्बिटर इसलिए नहीं कहते, क्योंकि यह चंद्रमा का अध्ययन नहीं करेगा. इसका वजन 2145.01 किलोग्राम होगा, जिसमें 1696.39 किलोग्राम ईंधन होगा. यानी मॉड्यूल का वास्तविक वजन 448.62 किलोग्राम है.  

बता दें कि, चंद्रयान-2 में लैंडर, रोवर और ऑर्बिटर था, जबकि चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर की जगह स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल को शामिल किया गया है. हालांकि, आवश्यकता पड़ने पर चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर की सहायता ली जाएगी. प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रयान-3 के लैंडर-रोवर को चंद्रमा की सतह पर छोड़कर, चांद की कक्षा में 100 किलोमीटर ऊपर चक्कर काटता रहेगा. यह कम्यूनिकेशन के लिए है.

बता दें कि ISRO वैज्ञानिक पूरे विश्व को यह बताना चाहते हैं कि भारत दूसरे ग्रह पर सॉफ्ट लैंडिंग करा सकता है और वहां अपना रोवर चला सकता है. चांद की सतह, वायुमंडल और भूमि के अंदर होने वाली हलचलों का पता करना चंद्रयान-3 का उद्देश्य है. इसके लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल में कुल मिलाकर 6 पेलोड्स भेजे जा रहे हैं. पेलोड्स यानी ऐसे यंत्र जो किसी भी प्रकार की जांच कर सकते हैं. लैंडर में रंभा-एलपी (Rambha LP), चास्टे (ChaSTE) और इल्सा (ILSA) लगा हुआ है. रोवर में एपीएक्सएस (APXS) और लिब्स (LIBS) लगा है. प्रोपल्शन मॉड्यूल में एक पेलोड्स शेप (SHAPE) लगा है.

बता दें कि, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए इसरो LVM-3 लॉन्चर यानी रॉकेट का उपयोग कर रहा है. यह भारी सैटेलाइट्स को भी अंतरिक्ष में लॉन्च किया सकता है. यह 43.5 मीटर यानी करीब 143 फीट ऊंचा है और 642 टन वजनी है. यह LVM-3 रॉकेट की चौथी उड़ान होगी. यह चंद्रयान-3 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में लॉन्च करेगा.  यानी यह  कि 170x36500 किलोमीटर वाली अंडाकार कक्षा में. इससे पहले इसे GSLV-MK3 कहते थे. जिसके 6 सफल लॉन्च हो चुके हैं.

छोटा पड़ रहा 10 जनपथ का बंगला, माँ सोनिया का घर छोड़कर इस कांग्रेस नेता के फ्लैट में शिफ्ट होंगे राहुल गांधी !

UCC पर केरल गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर दागा अहम सवाल ?

चाँद पर तिरंगा: आज 2.35 बजे इतिहास रचने जा रहा भारत, जानिए चंद्रयान-2 से कितना अलग है चंद्रयान-3 ?

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -