उमा भारती ने कांग्रेस को बताया 'अंग्रेज़ों की जूठन', गाँधी उपनाम को लेकर कही बड़ी बात

उमा भारती ने कांग्रेस को बताया 'अंग्रेज़ों की जूठन', गाँधी उपनाम को लेकर कही बड़ी बात
Share:

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिग्गज नेता उमा भारती ने एक चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा है। उमा भारती ने इस दौरान कांग्रेस को 'अंग्रेजों की जूठन' तक बता दिया। उन्होंने यह बात भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में आयोजित की गई एक चुनावी सभा के दौरान कही।

उमा भारती ने स्टेज से कहा कि कैसे सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से भारत ने एक हजार वर्ष से झेले जा रहे अपमान का करारा जवाब दिया है। उमा भारती ने कहा कि, 'भारत को पहले मुगलों ने लूटा और फिर उसके बाद अंग्रेजों ने और जब अंग्रेज चले गए तो वे अपनी जूठन यहां कांग्रेस के रूप में छोड़ कर गए'। उमा भारती ने कहा कि, 'पीएम मोदी ने हमें हिंदुस्तानी होने का गौरव दिया है'। उमा भारती ने 'गांधी' उपनाम लगाने पर भी कांग्रेस नेताओं पर भी जमकर परहर किया।

उमा भारती ने कहा है कि नेहरू गांधी के परिवार में नेहरू वास्तविक उपनाम है, लेकिन ये गांधी उपनाम फर्जी रूप से लगाते हैं क्योंकि इन्होंने गांधी की शहादत के बाद गांधी का इस्तेमाल किया है। इनका परिवार नकली गांधीवादी है और वास्तविक गांधी उमा भारती जैसे लोग हैं। उमा भारती ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और साध्वी प्रज्ञा के लिए भी वोट मांगे। 

खबरें और भी:-

प्रतापगढ़ में पीएम मोदी की हुंकार, कहा - महामिलावट का पंजा बेहद खतरनाक, मजबूत सरकार चुनिए

काफी छोटा बच्चा था, इसलिए 1971 के युद्ध की जानकारी नहीं - हंसराज हंस

सभी सियासी दलों का एक ही मकसद, मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करना- सैम पित्रोदा

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -