घूंघट की आड़ में पति की जेब से गुटखा चुराकर खाती थी पत्नी, तलाक-मांगा और...

घूंघट की आड़ में पति की जेब से गुटखा चुराकर खाती थी पत्नी, तलाक-मांगा और...
Share:

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक पति ने पत्नी की गुटखा चुराकर खाने की आदत से तंग आकर तलाक की मांग कर दी। पत्नी भी अपने पक्ष पर अड़ी रही। उसने कहा, "मैं तो बस चखने के लिए इनकी जेब से गुटखा चुराती हूं। उल्टा ये स्वयं अधिक गुटखा खाते हैं।" दोनों की इस बहस को देखकर परामर्श केंद्र के लोग भी असमंजस में पड़ गए। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला...

घटना आगरा की है। 2022 में इस दंपति की शादी हुई थी। पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, जबकि पत्नी गृहिणी है। शादी के पश्चात् उनके दो बच्चे हुए। पति को गुटखा खाने की आदत थी, और उसकी देखा-देखी में पत्नी भी कभी-कभार गुटखा चखने लगी। समस्या तब बढ़ी जब पत्नी को भी गुटखे की लत लग गई। हालात इतने बिगड़ गए कि वह पति की जेब से गुटखा चुराकर खाने लगी। पति को यह आदत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुई। उसने कई बार पत्नी को टोका, मगर वह अपनी लत से बाज नहीं आई। इस वजह से दोनों के बीच झगड़े होने लगे। एक दिन गुस्से में आकर पत्नी ने घर छोड़ दिया और मायके चली गई। वहां जाकर उसने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया, जिसे पुलिस ने परामर्श केंद्र भेज दिया।

परामर्श केंद्र में पति ने तलाक की मांग की, यह बोलते हुए कि पत्नी उसकी जेब से गुटखा चुराकर खाती है। जवाब में पत्नी ने कहा, "मैं तो सिर्फ चखने के लिए गुटखा खाती हूं, जबकि ये स्वयं घर में गुटखे का पूरा स्टॉक लाकर रखते हैं और सब खा जाते हैं। मैंने इन्हें कभी इस आदत के लिए नहीं टोका, मगर मेरी थोड़ी सी गुटखा खाने की आदत इन्हें परेशान कर देती है।" परामर्श केंद्र के काउंसलर, डॉ. सतीश खिरवार ने दोनों को गुटखा छोड़ने की सलाह दी तथा उन्हें समझाया। अंत में, दोनों ने गुटखा छोड़ने का वादा किया और समझौता कर लिया। डॉ. सतीश खिरवार ने यह भी बताया कि तंबाकू और शराब की लत परिवारों में कलह की एक बड़ी वजह बनती जा रही है।

हरियाणा चुनाव में AAP को बड़ा झटका, उम्मीदवार ही कांग्रेस में चला गया

अपने ही बयानों में उलझती जा रहीं विनेश फोगाट, एक नहीं, कई है उदाहरण

महाराष्ट्र में 'माझी लड़की बहन' की तीसरी किश्त जारी, 1.5 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -