UN ने माना सही निकले हैं दाऊद के पते

UN ने माना सही निकले हैं दाऊद के पते
Share:

संयुक्त राष्ट्र : अब तक भारत अंडरवल्र्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम के बारे में और उसके पाकिस्तान में रहने को लेकर दावे करता रहा है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की समिति द्वारा यह कहा गया है कि भारत ने पाकिस्तान में अंडरवल्र्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम के 9 पतों की जानकारी दी थी। इस जानकारी में उनके 3 पते गलत पाए गए हैं। हालांकि इन पतों को उस लिस्ट से हटा दिया गया है जो पते की सूची में शामिल थे।

मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अलकायदा प्रतिबंध समिति द्वारा सूचियों से पते हटाए जा रहे हैं। इनमें से एक पता संयुक्त राष्ट्र में इस्लामाबाद की दूत मलीहा लोधी के आवास से जुड़ा है। भारत ने सुरक्षा परिषद ने जो जानकारी दी थी उसमें एक डोजियार में भारत द्वारा दर्शाए 9 पतों का उल्लेख किया गया है।

इन पतों पर दाऊद इब्राहिम अधिकांशतः जाता है। दरअसल सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल व अलकायदा प्रतिबंध समिति द्वारा दाऊद से संबंधित जानकारी में संशोधन किया गया। 1993 में मुंबई में जो सिरीयल ब्लास्ट हुए थे उसमें दाऊद इब्राहिम पर प्रमुखता से आरोप लगाए गए थे। इस मामले में भारत के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि लिस्टेड जानकारी में दाऊद का पता गलत बताया गया था। यह राजदूत मलीहा लोधी का था जबकि यह दाऊद का नहीं था।

दरअसल भारत पहले ही दाऊद के पतों की जानकारी जुटा चुका था। यह जानकारी उसने डोजियार में शामिल कर पाकिस्तान व अमेरिका को भी दी थी। इस जानकारी में दाऊद के पतों के तौर पर जो पता था उसमें पाकिस्तान की भूतपूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी के कराची आवास के समीप था। डोजियार में कहा गया था कि दाऊद अपने पते तेजी से बदलता है।

दाऊद को लेकर कहा जाता है कि उसने पाकिस्तान में बेहिसाब संपत्ती अर्जित की है। उसे पाकिस्तान की एजेंसी ने सुरक्षा दे रखी है। समिति द्वारा संशोधन किया गया है। उसके तहत उसके पिता का नाम शेख इब्राहिम अली कासकर, मां का नाम अमीना बी, पत्नी का नाम महजर्बी शेख बताया गया है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से दाऊद को आतंकी घोषित किया गया है। उसकी यात्राओं पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

दाऊद इब्राहिम के जन्म स्थान पर मुंबई के स्थान पर महाराष्ट्र का रत्नागिरी का खेर क्षेत्र लिखा गया है। उसके अन्य नामों में उसे सेठ, बड़ा भाई, इकबाद भाई, मुच्छड़, हाजी साहब, शेख फारूकी दर्ज हैं। दाऊद इब्राहिम को 18 अगस्त 1985 को पासपोर्ट दुबई में जारी कर दिया गया था।

इस मामले में पासपोर्ट रावलपिंडी में 12 अगसत 1991 में जारी कर दिया गया। जिसमें से दो पासपोर्ट के गलत उपयोग का भी उल्लेख किया गया। दरअसल दाऊद इब्राहिम को आतंकी हमलों का मास्टर माईंड माना जाता है। उस पर रंगदारी का आरोप भी है।

12 साल के आत्मघाती ने विवाह समारोह को बनाया निशाना

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -