अखिलेश ने कहा, हमारा काम ही है बोलता

अखिलेश ने कहा, हमारा काम ही है बोलता
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भले ही विरोधी दल कुछ भी कहें लेकिन समाजवादी पार्टी की राज्य सरकार का काम बोलता है। हमारा काम दिख रहा है। दरअसल राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोक भवन में आयोजित रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड समारोह में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ब्रायन साइल्स, गौरव खन्ना, रिचा जोशी, वसी खान, देवेंद्र कुमार, आनन्देश्वर पाण्डेय, राम सिंह यादव को यश भारती सम्मान से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को राज्य में कोई भी काम होते नज़र नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में कई काम किए हैं मगर केंद्र सरकार ने तो ढाई साल ममें भी कुछ नहीं किया है। उन्होंने मायावती पर अप्रत्यक्षतौर पर तंज कसते हुए कहा कि एक सरकार आई थी जिसके कायकाल में पत्थरों के स्मारक बने।

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बात कहते समय बसपा प्रमुख मायावती का नाम नहीं लिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समारोह में 86 महिलाओं के ही साथ 306 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। उन्होंने महिला प्रधान के पतियों से अपील की कि वे अपनी पत्नियों को काम करने दें। उनके काम में बीच में न आऐं। उन्होंने कहा कि सरकार ने साड़ी देने का निर्णय लिया था मगर इसे हम लागू नहीं कर पाए। दरअसल हमने यही विचार किया कि यदि किसी को उनकी पसंद की साड़ी नहीं मिली तो फिर महिलाऐं नाराज़ हो जाऐंगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की किताब ’परिवर्तन की आहट’ में आखिर क्या है

अखिलेश यादव के ख़ास सन्नी यादव से 200 करोड़ जब्त

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -