style="text-align: justify;">
लखनऊ : अपने पड़ोसी देश नेपाल की विपदा में सहायता करने को लेकर जहां भारत सरकार ने विशेष दल भेजा है वहीं अब उत्तरप्रदेश सरकार ने भी अपने हाथ खोल दिए हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले में अपनी उदारता दिखाते हुए राहत सामग्री से लदे ट्रक नेपाल की ओर रवाना किए हैं।
नेपाल में करीब 7.9 तीव्रता के भूकंप से भीषण त्रासदी मचने के बाद समूचा विश्व समुदाय सहम गया है। नेपाल में हर ओर मलबे का ढेर और राहत कैंप में पनाह लेते आपदाप्रभावित लोग नज़र आ रहे हैं, आपदा की इस घड़ी में नेपाल को भारत की ओर से काफी मदद मिल रही है।
यही नहीं भारत के राज्य उत्तर प्रदेश सरकार ने भी आपदा प्रभावित नेपालवासियों की सहायता करने के लिए अपनी ओर से पहल की है। प्रभावितों और हताहतों की तादाद को देखते हुए उत्तप्रदेश से तत्काल राहत सामग्री को नेपाल की ओर रवाना किया गया है।
राज्य सरकार की ओर से प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए हुए बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकारियों को हर समय कंट्रोल रूम में जानकारियों प्रदान करने और ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं
वहीं विभिन्न चिकित्सालयों में अग्निशमन पुलिस, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट जारी कर तैयार रहने के निर्देश दिए है। राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण को भी मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है।
लोगों की सहायता के लिए प्राधिकरण का फोन नंबर 0522-4015703 और फैक्स नंबर 0522-4915723 पर संपर्क करने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि नेपाल समेत भारत के विभिन्न राज्यों में भूकंप से लोग प्रभावित हुए हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में मरने वालों की संख्या 12 मानी जा रही है।