बकरी ढूढ़ने में जुटी UP पुलिस, जानिए पूरा मामला

बकरी ढूढ़ने में जुटी UP पुलिस, जानिए पूरा मामला
Share:

बांदा: उत्तर प्रदेश पुलिस अक्सर ख़बरों में रहती है। भैंस, कुत्ते एवं गाय खोजने के पश्चात् अब उत्तर प्रदेश पुलिस बकरी की तलाश कर रही है। पुलिस की टीमें लगभग 2 दर्जन बकरियों को खोजने में जुटीं हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द बकरियों को खोजकर उनके मालिक को सौंप दिया जाएगा। एक महिला के घर से उसकी बकरियां एक शख्स गाड़ी में भर ले गया है। SHO की निगरानी में पुलिस बकरियों को खोजने में जुटी है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, यह मामला बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस से शिकायत में सिकहुला गांव की रहने वाली फुलरानी ने कहा कि 1 सितंबर की रात 2 बजे एक व्यक्ति मेरी 22 बकरियां चार पहिया गाड़ी से चोरी कर ले गया है। महिला ने बताया, वह जब सो रही थी, उसी समय बकरियों की आवाज सुनकर नींद खुल गई। तत्पश्चात, बाहर आकर देखा तो एक व्यक्ति बकरियों को चार पहिया गाड़ी से ले जा रहा था।

बकरियां चोरी होने पर महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे, मगर तब तक चोर भाग गया था। महिला ने थाने में शिकायत कर पुलिस से बकरियों को खोजने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर बकरियों की खोजबीन आरम्भ कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द बकरियों को खोजकर महिला को सौंप दिया जाएगा। SHO जसपुरा राकेश कुमार सरोज ने बताया कि एक महिला ने अपने घर से बकरियों के चोरी होने की शिकायत की है। तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए FIR दर्ज कर ली गई है। खोजबीन के लिए टीम लगाई है। जल्द ही बरामद करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति ने की पत्नी की हत्या, फिर पड़ा दिल का दौरा और हो गई मौत

MP के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

पूर्व ISRO चीफ डॉ के सिवान बने IIT इंदौर बोर्ड के अध्यक्ष

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -