MP में गोमांस मिलने के बाद मचा बवाल, 3 महिला समेत 6 गिरफ्तार

MP में गोमांस मिलने के बाद मचा बवाल, 3 महिला समेत 6 गिरफ्तार
Share:

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में एक घर में गो मांस मिलने से बवाल मच गया। एक शख्स ने थाने में जाकर बताया कि कुछ लोगों ने एक गाय को काटकर मार डाला है। उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। गाय के मारे जाने की खबर जैसे ही गो सेवकों को मिली वे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां पुलिस की सहायता से एक बोरी में गो मांस बरामद किया है।

वही इस मामले को लेकर गो सेवकों एवं स्थानीय गांव के लोगों ने विरोध आरम्भ कर दिया। ये लोग गो हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आधा दर्जन महिला व पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। नूराबाद इलाके के निवासी दिलीप पुत्र अमर सिंह गुर्जर ने नूराबाद थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने एक गाय को काट कर मार डाला है। उसी के चलते गो सेवक रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गो सेवक नूराबाद थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर अपराधियों को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया।

फरियादी के बताए पते पर पुलिस गो सेवकों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने उस मकान से प्लास्टिक की बोरी का कट्टा बरामद किया। उस बोरी में गो मांस रखा था। पुलिस ने 3 पुरुषों एवं 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें थाने के लॉकअप में बंद कर दिया है। वहीं गो मांस की खबर जंगल में आग की भांति फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ो के आंकड़े में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस बीच कुछ छुटभैया नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने तकरीबन एक घंटे तक नूराबाद मुख्य मार्ग पर चक्का जामकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

योगी सरकार ने शुरू की 'एक परिवार एक पहचान' योजना, एक ID से मिलेगा केंद्र-राज्य का पूरा लाभ

असम में बाढ़ से स्थिति भयानक, अब तक 37 लोगों की मौत, लगभग 4 लाख लोग प्रभावित

जहाँ बनती हैं आग बुझाने वाली मशीनें, उसी फैक्ट्री में भड़की आग, 4 लोगों की दुखद मौत, 6 घायल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -