5 बच्चों के पिता ने की महिला की हत्या, फिर कर ली ख़ुदकुशी

5 बच्चों के पिता ने की महिला की हत्या, फिर कर ली ख़ुदकुशी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में परीक्षितगढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव दुर्वेशपुर से शुक्रवार की सुबह एक हैरतअंगेज़ वारदात सामने आई है। पांच बच्चों के पिता ने एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपने आप को भी गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली। दोनों की लाश एक दूसरे से लिपटी हुई मिली है। पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर छानबीन में लग गई हैं। घटना को लेकर कई तरह की बातें चल रहीं हैं। बताया जाता है कि दोनों में पहले से ही संबंध था। महिला अब आरोपी से दूरियां बना रही थी, इसी को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। 

बताया जाता है कि ग्राम दरवेशपुर की रहने वाली महिला शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे घर से खेत में गोबर डालने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी किरण पाल वहां पहुंच गया। पहले दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद किरण ने महिला पर गोली चला दी। महिला बचकर भागी तो आरोपी ने उसका पीछा किया। आगे जाकर महिला को रोकने के बाद आरोपी ने उसे पास से गोली मार दी। इससे महिला जमीन पर गिर पड़ी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके शव के बगल में ही किरण पाल ने खुद को भी गोली मार ली और महिला के शव के ऊपर ही गिर पड़ा। 

सरेराह हुई वारदात से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। फ़ौरन पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच पहले से ही संबंध थे। लेकिन, अब महिला किरण पाल से पीछा छुड़ा रही थी। इसके विरोध में किरण पाल ने पहले उसे गोली मारी, फिर आत्महत्या कर ली।

'मैं बेवफा नहीं हूं, मंगल मेरी जान ले गया...' लिखकर फंदे पर झूली महिला टीचर

ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मरती रही बहू, पूरा मामला सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

फजर की नमाज़ पढ़ने गए थे बुजुर्ग, मस्जिद के अंदर बदमाशों ने गोलियों से भूना

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -