मुस्लिम लड़की को मिली हिन्दू युवक से प्यार करने की सजा, अब्बू ने ही कर डाली हत्या

मुस्लिम लड़की को मिली हिन्दू युवक से प्यार करने की सजा, अब्बू ने ही कर डाली हत्या
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हिन्दू युवक से प्यार करने वाली मुस्लिम लड़की की हत्या का आरोप उसके ही पिता पर लगा है। मृतिका नाबालिग थी, जिसकी हत्या करने के बाद उसके पिता ने खुद ही थाने में जा कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर के आरोपित मुवीस अहमद को हत्या में प्रयोग हुए तमंचे सहित अरेस्ट कर लिया है। घटना गुरुवार (15 सितंबर 2022) की है।

मामला वरला थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव नगला कसाब का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की ने अपने परिजनों को काफी समझाने की कोशिश की, मगर उसके परिवार वाले नहीं माने। इसी बीच 2 माह पहले लड़की घर छोड़ कर जा भी चुकी थी। उस समय लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और लड़की को बरामद कर के उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया था। तब से लड़की का बाहर निकलना भी बंद करवा दिया गया था और उस पर कई प्रतिबंध लगा दिए गए थे।

घटना के दिन एक बार वापस लड़की अपने हिन्दू प्रेमी के साथ ही विवाह करने की जिद करने लगी। बताया जा रहा है कि इस बात से आगबबूला हो कर लड़की के पिता ने उसको 315 बोर के तमंचे से गोली मार दी। हत्या के बाद वो घर छोड़ कर भाग गया था। अगले दिन शुक्रवार (16 सितम्बर 2022) को मुवीस अहमद खुद ही थाने पहुँच गया और सरेंडर कर दिया। वहीं अलीगढ़ इस मामले को पुराना बता कर आरोपित को जेल भेजने की जानकारी दे रही है।

पत्नी को नहीं हो रहा था बच्चा तो पति ने कर डाली पड़ोसी महिला की हत्या, चौंकाने वाली है वजह

गैंगरेप के आरोपियों के घर ढोल-नगाड़े लेकर पहुंची पुलिस, जानिए क्यों?

नहाते वक़्त गर्ल स्टूडेंट का वीडियो बनाया, हिरासत में आरोपी छात्रा

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -