विपक्षी एकता को लगा बड़ा झटका, द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आए राजा भैया; राजभर और शिवपाल

विपक्षी एकता को लगा बड़ा झटका, द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आए राजा भैया; राजभर और शिवपाल
Share:

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की एकजुटता को बड़ा झटका लगा है। सीएम योगी की पहल पर दलीय गोलबंदी टूट गईं और विपक्ष भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए तैयार हो गया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित समाजवादी गठबंधन में शामिल सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और जनसत्ता दल ने भी द्रुपदो मुर्मू का समर्थन किया है।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष का भी समर्थन मिलने लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर, जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भैया', बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता उमा शंकर सिंह और सपा MLA शिवपाल सिंह यादव सहित विपक्षी पार्टी के कई नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दोपहर बाद लखनऊ प्रवास पर पहुंचीं थी।

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल और निषाद पार्टी के नेता डॉ. संजय निषाद समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कई राज्यों के कलाकारों ने हवाई अड्डे पर NDA उम्मीदवार के स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों और विधायकों के साथ समर्थन के लिए सम्पर्क और संवाद किया।

द्रौपदी मुर्मू रबर स्टाम्प, अटल-आडवाणी का जिक्र..., भाजपा पर कुछ यूँ बरसे यशवंत सिन्हा

गुजरात चुनाव: इस सीट पर लोग सिर्फ चुनाव चिन्ह देखकर देते है वोट, हैट्रिक लगा सकती है BJP

'जिन्होंने मेरे बेटे को खत्म करने की कोशिश की, आप उनकी गोद में बैठे हैं', बागी विधायकों पर उद्धव ने बोला हमला

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -